गोरखपुर, 31 जुलाई, 2026ः प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने 31 जुलाई, 2026 को अपने कक्ष में सेवानिवृत्त
हो रहे मुख्य सामग्री प्रबन्धक श्री समीरन भट्टाचार्या तथा निजी सचिव-। श्री महेन्द्र सिंह को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा
प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की
कामना की।


इसके अतिरिक्त मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन श्री मनोज कुमार ने 31 जुलाई, 2026 को कार्मिक विभाग के सभा कक्ष में
आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे 17 अराजपत्रित रेल कर्मियों को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान
कर सम्मानित किया। मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन श्री मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों के स्वस्थ एवं
सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी तथा सेवानिवृत्त
होने वाले रेल कर्मियों के परिजन उपस्थित थे।

लेखा विभाग में आयोजित एक अन्य समारोह में 31 जुलाई, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे सहायक वित्त सलाहकार/स्थापना
(अराजपत्रित) मो० रफीक तथा 03 अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती बन्दना शर्मा ने समापक
राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।
