By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उत्तराखंड में होली की धूम: लोकभवन में मनाया गया होली मिलन समारोह
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में होली की धूम: लोकभवन में मनाया गया होली मिलन समारोह

lokmatujala
Last updated: March 5, 2026 2:41 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून: होली त्यौहार की धूम पूरे देश भर में देखी जा रही है. उत्तराखंड में भी होली त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी क्रम में लोकभवन में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. लोक भवन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत समेत तमाम अधिकारियों ने होली खेली. साथ ही देश और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी.

लोकभवन में होली मिलन समारोह: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पूरी मानवता, हर भारतीय और हर उत्तराखंडी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों के भीतर हर्ष, उल्लास दिखाई दे रहा है. सबसे बड़ी बात समरसता की है, ताकि लोग एक दूसरे के साथ जुड़ें. रंगों का मतलब यही है कि प्रभु के जो सभी रंग हैं, वह एक साथ मिलें. जो खुशी सभी के अंदर दिखाई दे रही है, वह प्रभु का आशीर्वाद है. साथ ही कहा कि तीन दिन वसंत उत्सव मनाया गया. ऐसे में वसंत उत्सव के दौरान वो फूल और अरोमा यह संदेश दे रहे थे, कि हर उत्तराखंडी की यह जिम्मेदारी है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था को ग्लोबल डिमांड के साथ मिलाएं.

सीएम धामी मंत्रियों के साथ होली मिलन समारोह में हुए शामिल: वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि और खुशियां लेकर आए. ये त्यौहार हम सभी को एक रस और समरस होकर सामाजिक रूप से हमारे ताने-बाने को और मजबूत करता है. ताकि हम सभी लोग एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के लिए काम करें.

उत्तराखंड राज्य के अंदर तमाम तरह की पौराणिक संस्कृतियां हैं और त्यौहार हैं, जिनको मिलजुल कर मनाते हैं. ऐसे में होली का त्यौहार भी हमारी सभी संस्कृतियों को जोड़ने का काम करता है. उत्तराखंड राज्य को 25 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में आने वाले 25 सालों में भी उत्तराखंड राज्य तेजी से आगे बढ़े और देश का श्रेष्ठ राज्य बन इस पर काम कर रहे हैं.

सीएम धामी ने कहा लोक संस्कृति का संवर्धन जरूरी: साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक संस्कृतियों का संवर्धन होना बहुत जरूरी है. यहां पर कुमाऊंनी होली काफी अधिक प्रसिद्ध है. इसके साथ ही बैठकी होली, खड़ी होली, रंगों की होली समेत तमाम तरह की होली मनाई जाती है. इसके अलावा अलग-अलग संस्कृति में होली को मनाने की अलग-अलग मान्यताएं हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री आवास में जो होली मिलन का कार्यक्रम किया गया था, उस दौरान सभी संस्कृति से जुड़े लोगों ने मिलजुल कर होली पर्व को मनाया था.

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकभवन में आयोजित होली मिलन समारोह में वो भी शामिल हुए हैं. होली पर्व उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. लोकभवन में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले 2027 में मनाएंगे बड़ी होली: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारे तीज, त्यौहार और मेले, संस्कृति के वाहक होते हैं. देशभर में होली का त्यौहार हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है. आज के दिन एक बुराई का अंत हुआ था और होलिका का दहन हुआ था. उसी खुशी में होली मनाई जाती है.

होली एक ऐसा त्यौहार है जिस दिन हम अपने दुश्मन को भी गले लगाते हैं. ऐसे में हम सभी लोगों को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि हमारे अंदर जो बुराई है, उसको समाप्त करेंगे. गणेश जोशी ने कहा कि एक बहुत बड़ी होली साल 2027 में आने वाली है. जब आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत कर आएंगे, उसके बाद एक बड़ी होली मनाएंगे.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

सीएम योगी ने दी चेतावनी, हुड़दंगियों के चस्पा होंगे पोस्टर – Parvat Sankalp News

By lokmatujala
झारखंड

झारखंड में दोगुनी होगी ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ की संख्या, 26,000 शिक्षकों की बंपर नियुक्ति

By lokmatujala

राजस्थान: प्रारंभिक शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब पढ़ेंगे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति

By lokmatujala
उत्तराखंड

यूपी में मूसलाधार बारिश, विधानसभा में भरा पानी, नगर निगम सहित कई कार्यालयों में भी जलभराव

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 पर दिल्ली में मंथन, निवेशकों से सीधा संवाद तेज
April 23, 2026
गुरुग्राम में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 को मिली मंजूरी
April 23, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?