हरिद्वार। हरिद्वार में बियर बांट कर सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ाना युवक को भारी पड़ गया है। ड्राई एरिया में बियर बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने अंकुर चौधरी नाम के युवक पर कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक को पकड़कर उसका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस की ओर से युवक का एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें अंकुर चौधरी अपनी हरकत के लिए सार्वजनिक तौर से माफी मांग रहा है। आपको कि अंकुर चौधरी नाम का युवक इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पोस्ट करता है। सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ाने के लिए वह कई तरह के हथकंडे अपनाता हैं। बुधवार को उसका कनखल क्षेत्र में बीयर की केन बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने वीडियो को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
Related Posts
सावन का पहला सोमवार, भगवान शिव की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो…
- lokmatujala
- July 22, 2024
- 0
हरिद्वार / कनखल। गुरु पूर्णिमा के अगले दिन आज सोवार से सावन शुरू हो गया है। कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के दिन आज सावन का […]
मानव सेवा में योगदान कर रहा गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट -बाबा नंदलाल।
- lokmatujala
- June 24, 2024
- 0
हरिद्वार। गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गऊघाट पर छबील लगाकर शर्बत वितरण सेवा तेइसवें दिन […]
कल से 04 दिन बंद रहेगा मां मनसा देवी रोपवे, फिर चंडी देवी रोपवे किया जाएगा बंद, जानिए कारण…
- lokmatujala
- July 8, 2024
- 0
हरिद्वार। चार-चार दिन बंद रहेंगे मनसा देवी और चंडी देवी रोप वे। मेंटेनेंस के लिए बंद किए जाएंगे रोपवे। 09 जुलाई से 12 जुलाई तक […]