हरिद्वार / कनखल। गुरु पूर्णिमा के अगले दिन आज सोवार से सावन शुरू हो गया है। कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के दिन आज सावन का पहला सोमवार है, कई वर्षों बाद यह संयोग बना है कि सावन का पहला सोमवार सावन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के दिन यानि सावन मास के पहले दिन पड़ा है। आज सावन के पहले सोमवार के दिन दक्षेश्वर महादेव मंदिर कनखल में भगवान शिव कैलाश पर्वत से प्रस्थान कर यहां पर पहुंचे और उनका पारंपरिक तरीके से लोगों ने दक्षेश्वर महादेव के शिवलिंग पर दूध-दही, फल-फूल, बेल पत्र, अक्षत, तिल, गंगाजल अर्पण कर स्वागत किया उनका पूजन किया। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ पूरे सावन के महीने अपनी ससुराल कनखल में वास करते हैं तथा यहीं से सृष्टि का संचालन और भक्तों का कल्याण करते हैं।
Related Posts
मौज कर दी। कुत्तों का शिकार करने पहुंचे गुलदार का पालतू कुत्तों ने कर दिया शिकार, गुलदार की जान आई आफत में, देखें वीडियो…
- lokmatujala
- June 1, 2024
- 0
हरिद्वार / बहादराबाद। हरिद्वार में कुत्ते को निवाला बनाने के लिए डेरी फार्म में घुसा एक गुलदार खुद ही मुसीबत में फंस गया। शनिवार देर […]
सरकार की ओर से लघु व्यापारियों को संरक्षण दिए जाने पर संजय चोपड़ा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…
- lokmatujala
- July 18, 2024
- 0
हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश भर के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को व्यवस्थित व स्थापित किए जाने के साथ राज्य के सभी नगर निकायों […]
16 से शुरू होगा भाकियू टिकैत का चिंतन शिविर…
- lokmatujala
- June 13, 2024
- 0
हरिद्वार। भारतीय किसानू यूनियन टिकैत का चिंतन शिविर 16 से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा। प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते […]
