लखनऊ। अमौसी हवाई अड्डे से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक की सड़क जगमग कर रही है। 21 नवंबर को पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह-2026 के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आएंगे।
शाम को करीब डेढ़ घंटे के आयोजन को लेकर अमौसी हवाई अड्डे से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक की सड़क को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटों को लगाने के साथ ही दीवारों पर चित्र बनाए गए हैं। हर तरफ हरियाली नजर आ रही है और मार्ग पर पड़ने वाले निर्माणाधीन भवनों को ग्रीन सीट से कवर कर दिया गया है।
उधर, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक (आवश्यकतानुसार) छोटे वाहनों, बसों, बड़े और कामर्शियल वाहनों के लिए रूट डायवर्जन जारी किया है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि किसी भी समस्या या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास प्रतिबंध
यहां रहेगी रोक:
– डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहे से आने वाले वाहन गोमतीनगर नए ओवरब्रिज पर नहीं जा सकेंगे।
– लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (निर्माण निगम कार्यालय) तिराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
– पिकप ओवरब्रिज के ऊपर दोराहे से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएंगे।
– कठौता चौराहे से विजयीपुर अंडरपास होकर प्रतिष्ठान चौराहे की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से प्रतिष्ठान की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
– समिट बिल्डिंग तिराहे से विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास के बीच सर्विस रोड बंद रहेगी।
– न्यू हाईकोर्ट मोड़ से प्रतिष्ठान चौराहे तक भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
यहां से जाएं:
– ये वाहन पिकप तिराहा होकर पालीटेक्निक चौराहे से जाएंगे।
– लोहिया अस्पताल जाने वाले वाहन पिकप ढाल से उतरकर अस्पताल से पहले तिराहे से बाएं मुड़कर गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे।
– इन वाहनों को पालीटेक्निक चौराहे से जाना होगा।
– इन वाहनों को कठौता झील चौराहे से चिनहट तिराहा, हनीमैन या हुसेड़िया चौराहे से जाना होगा। वहीं, विजयीपुर अंडरपास से आने वाले वाहन कमता तिराहा और हुसेड़िया होकर निकलेंगे।
– ये वाहन पुलिस इन्क्लेव या गोमतीनगर रेलवे स्टेशन होकर जाएंगे।
– ये वाहन पुलिस इन्क्लेव तिराहे से निकलेंगे।
– ये वाहन सुषमा अस्पताल, पालीटेक्निक या कमता तिराहे से निकलेंगे। वहीं, मेघा मोटर्स और हयात होटल तिराहे से प्रतिष्ठान की ओर आने वाले वाहन क्रमश: मधुरिमा और मेघा मोटर्स तिराहे से होकर जाएंगे।
कमता और पालीटेक्निक पर भी बदलाव
यहां रहेगी रोक:
– कमता शहीद पथ तिराहे से विराज टावर होकर विजयीपुर अंडरपास तक सर्विस रोड पर वाहन नहीं जा सकेंगे।
– कमता शहीद पथ तिराहे से शहीद पथ पर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
– पालीटेक्निक से लोहिया पथ होकर हजरतगंज जाने पर रोक रहेगी।
– अयोध्या और बाराबंकी मार्ग से इंदिरा नहर पुल होकर कमता तिराहे की ओर बसें, कामर्शियल और बड़े वाहन नहीं जाएंगे।
यहां से जाएं:
– ये वाहन पालीटेक्निक, चिनहट तिराहा या कठौता होकर जाएंगे।
– ये वाहन पालीटेक्निक या चिनहट तिराहे से निकलेंगे।
– ये वाहन भूतनाथ, बादशाहनगर और निशातगंज होकर जाएंगे।
– समतामूलक चौराहे से पेपर मिल कॉलोनी, गोमती बैराज पुल और 1090 चौराहे से बालू अड्डा, बटलर रोड होकर वाहन जा सकेंगे।
– इन वाहनों को इंदिरा नहर पुल चौराहे से किसान पथ होकर निकलना होगा।
शहीद पथ के सभी प्रमुख कटों पर रोक
यहां रहेगी रोक:
– अय्यपा अंडरपास, हुसेड़िया (जीवन प्लाजा) अंडरपास, मलेशेमऊ अंडरपास और सीएमएस गोमतीनगर विस्तार तिराहे से शहीद पथ पर वाहन नहीं जा सकेंगे।
– नीलमथा अंडरपास, जीडी गोयनका, लुलु माल, मेदांता अंडरपास और अंसल की तरफ से शहीद पथ पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
– पुलिस मुख्यालय तिराहे से जी-20 तिराहे की ओर शहीद पथ बंद रहेगा।
– बिजनौर थाना चौराहे से शहीद पथ पर रोक रहेगी।
– तेलीबाग से शहीद पथ की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
यहां से जाएं:
– इनके लिए हुसेड़िया अंडरपास, हनीमैन चौराहा, ग्वारी चौराहा, दयाल पैराडाइज, डीपीएस कट, पिपराघाट और जनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते निर्धारित किए गए हैं।
– इन वाहनों को अवध शिल्प ग्राम के सामने से रेलवे ओवरब्रिज वृंदावन योजना और पासी चौराहे से निकलना होगा। वहीं, सेक्टर-8 अंडरपास से आने वाले वाहन सेक्टर-10 पुलिस चौकी और सेक्टर-12 नहर पुल चौराहे से जाएंगे।
– ये वाहन इकाना छोटे अंडरपास और प्लासियो अंडरपास से निकलेंगे।
– ये वाहन बिजनौर किसान पथ अंडरपास होकर किसान पथ से जाएंगे।
– इन्हें बाराबिरवा या कैंट होकर जाना होगा।
कानपुर रोड से आने वाले भारी वाहन किसान पथ से जाएंगे
यहां रहेगी रोक:
– कानपुर और उन्नाव की ओर से आने वाली बसें, कामर्शियल और बड़े वाहन शहीद पथ पर नहीं जा सकेंगे।
– अमौसी वीआईपी मोड़ से लक्ष्मण चौक, न्यू गड़ौरा ओवरब्रिज होकर शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तिराहे से शहीद पथ पर रोक रहेगी।
– स्कूटर इंडिया चौराहे और नादरगंज तिराहे से कामर्शियल व बड़े वाहन शहीद पथ पर नहीं जाएंगे।
– जगुआर कट और आरटीओ मोड़ से शहीद पथ पर रोक रहेगी।
यहां से जाएं:
– इन्हें दरोगाखेड़ा किसान पथ अंडरपास होकर किसान पथ से जाना होगा।
– इन्हें शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तिराहा या नादरगंज तिराहे से जाना होगा।
– ये वाहन बाराबिरवा या दरोगाखेड़ा किसान पथ अंडरपास होकर निकलेंगे।
– इन्हें दरोगाखेड़ा किसान पथ अंडरपास से किसान पथ होकर जाना होगा।
– ये वाहन पुरानी चुंगी, पिकडिली और बाराबिरवा होकर निकलेंगे।
अहिमामऊ और पीजीआई क्षेत्र में भी डायवर्जन
यहां रहेगी रोक:
– सुल्तानपुर रोड और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर से कबीरपुर किसान पथ अंडरपास (जलसा रिसॉर्ट) से अहिमामऊ अंडरपास चौराहे की ओर वाहन, बसें और बड़े व कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे।
– खुर्दही बाजार से अहिमामऊ चौराहा होकर शहीद पथ पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
– एचसीएल तिराहे से अहिमामऊ होकर शहीद पथ जाने की अनुमति नहीं होगी।
– रायबरेली मार्ग से हरीकंशगढ़ी किसान पथ अंडरपास होकर पीजीआई तिराहा और उतरेठिया अंडरपास चौराहे की ओर वाहन, बसें और कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे।
– पासी किला चौराहे से शहीद पथ पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
यहां से जाएं:
– इन्हें जलसा रिसॉर्ट के सामने से किसान पथ होकर जाना होगा।
– ये वाहन अमूल पराग डेरी कट से बाएं मुड़कर अंसल होकर निकलेंगे।
– ये वाहन सीएमएस कट सुल्तानपुर रोड से बाएं मुड़कर पाकेट नंबर छह, अंसल से जाएंगे।
– इन्हें किसान पथ से निकलना होगा।
– ये वाहन पावर हाउस चौराहा या सरपोर्टगंज तिराहे से होकर जाएंगे।
