लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें अयोध्या निवासी राजकुमार मौर्य पंजाब, रायबरेली निवासी सुशील पासी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, नोएडा ओमवीर यादव को मध्य प्रदेश, मेरठ निवासी अवनीश काजला को झारखंड, गाजीपुर निवासी राहुल राजभर को हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ तथा गोरखपुर निवासी विश्वविजय सिंह को राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह सभी संबंधित प्रदेशों में सह प्रभारी के रूप में भी काम करेंगे। इससे पहले पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुनाल चौधरी, जगदीश चंद्र, अब्दुल हन्नान व संजीव आर्या की तैनाती सचिव के रूप में कर चुकी है।
