सोनीपत। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत का जश्न सोनीपत में धूमधाम से मनाया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने इस ऐतिहासिक सफलता पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और कार्यकर्ताओं के साथ गोहाना की जलेबियां बांटकर खुशी साझा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। मोहनलाल बड़ौली ने जीत को सुशासन की विजय बताते हुए कहा कि देश में विकास की लहर जारी है।
