देहरादून: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौर पर उत्तराखंड पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने देहरादून के परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित भी किया. इस मौके पर अमित शाह से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंच ने अपना संबोधन किया, तभी सीएम धामी ने विपक्ष दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम धामी ने मंच से राहुल गांधी, अखिलेश यादव और हरक सिंह रावत को भी जमकर लपेटा.
विपक्षी दलों पर साधा निशाना: सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज डबल इंजन की सरकारों के प्रयासों से उत्तराखंड का हर दिशा में विकास हो रहा है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कुछ राजनीतिक ताकतें विकास पर सार्थक चर्चा करने के बचाए भय और टकराव का वातावरण बनाने में लगी हुई है.
कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने का लगाया आरोप: सीएम धामी ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और असहमति रखना सबका अधिकार है, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को भड़काना, अफवाहें फैलान और हिंसा को प्रोत्साहित करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब: सीएम धामी ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि चुनावी परिणाम अनुकुल आए तो वहीं व्यवस्था सही हो जाती है, लेकिन इलेक्शन रिजल्ट अपने पक्ष में न आए तो ईवीएम और एसआईआर की प्रक्रिया को दोषी बताया जाता है, ये दोहरा रवैया लोकतंत्र के प्रति ईमानदारी का नहीं है.
सीएम धामी ने बताया कि उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल और रुद्रपुर में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ यात्रा में हिस्सा लिया था, वहां जनता का उत्साह देखकर साफ हो गया है कि लोग अब कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाले है.
अखिलेश यादव को भी नहीं छोड़ा: सीएम धामी ने कहा कि जब राहुल गांधी, एनएसए अजीत डोभाल का अपमान करते है तो कांग्रेस के नेता चुप्पी साध लेते है. निहत्थे राज्य आंदोलनकारियों पर गोली चलाने वाले इनके सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के नेता और राहुल गांधी के मित्र अखिलेश यादव जब उत्तराखंडियों को घुसपैठियां बताते है तो तब भी इनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकलता है. हम दूसरे देशों से भारत में अवैध रुप से आने वाले लोगों को घुसपैठियां बताते है और कांग्रेस के सहयोगी उत्तराखंडवासियों को घुसपैठियां बताते हैं.
जेनी कांड का किया फिर से जिक्र: सीएम धामी का आरोप है कि कांग्रेस के लिए उत्तराखंड का मान सम्मान और स्वाभिमान कोई अहमियत नहीं रखता है. कांग्रेस के लिए अपना गठबंधन पहली प्राथमिकता होता है. इतना ही नहीं ये लोग अंकिता भंडारी के हत्यारों को सजा दिलाने वाला बीजेपी सरकार से तो जवाब मांगते है, लेकिन अपने नेताओं से जुड़े हुए तंदूर और जेनी कांड से चुप्पी साध लेते है और झूठी कसमें खाने लगते है. देवभूमि की जनता कांग्रेस और उनके युवराज को अच्छी तरह के जान चुकी है कि गरजते है, बरसते नहीं. इसके अलावा सीएम धामी ने मंच से अपनी सरकार के कई उपलब्धियों को भी सरकार के सामने गिनाया.
