गोरखपुर, 31 जुलाई, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 31 जुलाई, 2026 को महाप्रबन्धक सभा कक्ष
‘चैतन्य‘, गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे के निवर्तमान प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री नीलमणि का
स्थानानान्तरण रेलवे बोर्ड में अपर सदस्य/नियोजन के पद पर होने पर उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया एवं नये पद
के लिये शुभकामनायें दी। इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल एवं प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिये इंजीनियरिंग विभाग की
भूमिका अहम होती है, जिसमें प्रमुख मुख्य इंजीनियर की भूमिका काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि श्री नीलमणि ने प्रमुख
मुख्य इंजीनियर के पद पर कार्यों का निर्वहन काफी अच्छे से किया। आपके व्यवहार में सौम्यता एवं गंभीरता का सामंजस्य है। श्री
बोरवणकर ने कहा कि श्री नीलमणि में फोकस एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का अद्भुत गुण है, जिससे सभी को सीख लेनी चाहिये।
महाप्रबन्धक ने श्री नीलमणि को नये पद की शुभकामनायें दी और साथ ही नये प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री तुषार कान्त पाण्डेय
को भी शुभकामनायें दी।
इसके पूर्व, अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि श्री नीलमणि सौम्य एवं कर्मठ व्यक्तित्व के स्वामी हैं। शांत रहते
हुये सौम्यता के साथ कार्यों को पूरा कराना, इनकी अनोखी कला है। उन्होंने श्री नीलमणि को नये पद की शुभकामनायें दी तथा
उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
निवर्तमान प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री नीलमणि ने मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक तथा प्रमुख मुख्य
इंजीनियर के अपने कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुये कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में 03 वर्षों की अवधि में कार्य के दौरान सभी
विभागों का पूरा समन्वय एवं सहयोग मिला, जिससे सभी परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सका। उन्होंने
कहा कि कार्यक्षेत्र में अच्छे कार्य के लिये महाप्रबन्धक महोदय का मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा। इसके लिये श्री नीलमणि ने उनका
आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख विभागाध्यक्षों ने निवर्तमान प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री नीलमणि के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित कुमार ने किया।
रेलवे बोर्ड में अपर सदस्य/नियोजन बने श्री नीलमणि, पूर्वोत्तर रेलवे ने किया सम्मानित
Leave a Comment
Leave a Comment
