चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के नवनियुक्त चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया।
मोहन लाल बडौली हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष थे, जिन्हें इस पद से हटाकर प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मोहन लाल बडौली के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, राई की विधायक कृष्णा गहलावत, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहाकार राजीव जेटली, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय मौजूद रहे।
हरियाणा के समस्त बोर्ड एवं निगम राज्य सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अंतर्गत काम करते हैं। इससे पहले राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी हरियाणा राज्य सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन रह चुके हैं।
