हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की तीन जून को पुण्यतिथि से पहले राजनीति गर्म हो गई है। कारण है आदमपुर में होने वाली श्रद्धांजलि सभा से दो दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के दिल्ली स्थित आवास पर मिलने पहुंचे।
वह बिश्नोई परिवार से मिले और काफी देर बातचीत हुई। हाल ही में पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा विवादित बयान देने के बाद राजनीति गर्माई थी और बाद में रेखा शर्मा को माफी मांगनी थी। अब मुख्यमंत्री की कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है। वहीं श्रद्धांजलि सभा कुलदीप बिश्नोई का एक तरफ से शक्ति प्रदर्शन भी होगा।
आदमपुर में तीन जून को पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल की पुण्य तिथि बनाई जाएगी। इसमें पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई सहित पूरा परिवार पहुंचेगा और उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेगा। इस पुण्यतिथि के भरोसे कुलदीप आदमपुर में अपनी शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं। इसमें पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। हाल ही में रेखा शर्मा के बयान और माफी मांगने के राजनीति हलचल के बाद काफी उलट फेयर हुए है।
शाम को आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शाम करीब चार बजे पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई से मिलने के लिए उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे। उनका कुलदीप के अलावा नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री और कुलदीप बिश्नोई की पुण्यतिथि से पहले हुई बैठक को अहम माना गया है।
कारण है कुलदीप ने राज्यसभा सदस्य के बयान के बाद अपने कड़े तेवर दिखाए थे। बेशक वह मामला शांत हो गया लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन ने राजनीति गलियारों को चर्चाओं से तेज कर दिया।
