सितारगंज। ग्रीष्मकालीन धान को प्रतिबंधित कर धान के स्थान पर मक्का फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम गुरुग्राम में कृषक गोष्ठी में कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान के प्रतिबंधित करने की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने मक्का फसल उत्पादन करने की सलाह दी गई।
गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि मक्का को भारत सरकार की ओर से एमएसपी पर क्रय करने के लिए एमओयू साइन किया जा रहा हैं।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अमित भटनागर ने कृषको को मक्का उत्पादन की तकनीक व उसके फायदे गिनाये।
मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने उद्यान विभाग की योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी।
गन्ना विकास विभाग व चीनी मिल सितारगंज से आये प्रतिनिधियों ने गन्ना फसल उत्पादन की जानकारी दी और कृषको से ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर गन्ना फसल बुआई की सलाह दी।
कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रुद्रपुर एवं नायब तहसीलदार सितारगंज ने कृषको को बिना अनुमति ग्रीष्मकालीन धान नहीं लगाने को कहा।
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ विकेश कुमार ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां अधिक पानी के कारण अन्य फसल नहीं हो सकती हैं वह लोग ग्रीष्मकालीन धान उत्पादन की अनुमति के अपना व्यक्तिगत आवेदन कृषि विभाग या राजस्व विभाग को दे सकते हैं। ग्रीष्मकालीन धान लगाने की अनुमति उपजिलाधिकारी कार्यालय से जारी की जायेगी।
