हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में चारों धाम व अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम से ट्रस्ट या समिति का गठन किए जाने के खिलाफ कड़ा कानून बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पौराणिक काल से स्थापित चारों धाम उत्तराखंड की अदभुत पहचान तथा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री मंदिर के नाम पर अन्यंत्र स्थान पर मंदिर का निर्माण, समिति या ट्रस्ट का गठन किए जाने से ही स्थानीय परम्पराओं एवं धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुँचती है। श्रद्धालुओं में भी भ्रम की स्थिति बनती है। इसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा कानून बनाने का निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अखाड़ा परिषद के संतों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर उनका स्वागत और अभिनंदन करेगा। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड में स्थित चारों धाम के नाम का दुरूपयोग रोकने के लिए कानून बनाने के सरकार के निर्णय का अखाड़ा परिषद स्वागत करती है।
Related Posts
अवैध निर्माण पर एचआरडीए की कार्रवाई, भूपतवाला क्षेत्र में अवैध निर्माण किया सील…
- lokmatujala
- June 20, 2024
- 0
हरिद्वार। गुरुवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने भूपतवाला क्षेत्र हरिद्वार में अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सील कर दिया। उल्लेखनीय है […]
मानव सेवा में योगदान कर रहा गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट -बाबा नंदलाल।
- lokmatujala
- June 24, 2024
- 0
हरिद्वार। गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गऊघाट पर छबील लगाकर शर्बत वितरण सेवा तेइसवें दिन […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को कराया गया योगाभ्यास…
- lokmatujala
- June 21, 2024
- 0
उत्तराखण्ड/ देहरादून / हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं निरामय योगम रिसर्च फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान […]