हरिद्वार। शिवभक्तों का सैलाब लगातार कांवड़ मेले में उमड़ रहा है। शिवभक्त एक से बढ़कर एक भव्य कांवड़ों में गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की और रवाना हो रहे हैं। गुरुवार सुबह पांच सौ के नोटों से सजी कांवड़ में गंगाजल भरकर कांवड़िएं हर की पैड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पांच सौं के नोटों से सजी कांवड़ को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गयी। दिल्ली के संबोली गांव निवासी सागर राणा अन्य साथी कांवड़ियों के साथ 500 के नोटों से सजी भव्य कावड़ में गंगाजल लेकर दिल्ली के लिए निकले, तो लोग कांवड़ के साथ फोटो खींचते और तस्वीरें कैमरे में कैद करते नजर आए। सागर राणा ने बताया कि कांवड़ में 4,65,000 रूपए कीमत के 500 के नोटों के अलावा 50 और 100 के नोट भी लगाए गए हैं। कांवड़ में कुल मिलाकर 5,21, 000 रुपए लगे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 04 सालों से नोटों वाली कांवड़ ला रहे हैं। सबसे पहले वह 10 के नोट वाली कांवड़ लाए थे, उसके बाद 100 के नोट की, उसके बाद 200 के नोट की और अबकी बार वें 500 के नोटों की कांवड़ लाए हैं। उन्होंने बताया कि अगली बार वह कुछ और नए अंदाज में कांवड़ लेकर हरिद्वार आएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इन रुपयों को वह दिल्ली जाकर धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में पूछने पर उन्होंने बताया कि कांवड़ की सुरक्षा खुद कांवड़ में बैठे बाबा भोलेनाथ करते हैं।
Related Posts
स्वामी रामभद्राचार्य के रामानंदाचार्य पद पर विराजमान होने की मनाई गई 37वीं वर्षगांठ…
- lokmatujala
- June 16, 2024
- 0
हरिद्वार। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य महाराज समस्त सनातन जगत के आचार्य हैं, वे भारत के आचार्य […]
अनुसंधान कार्य हमेशा समाजोपयोगी हाें -प्रो. महावीर अग्रवाल।
- lokmatujala
- June 17, 2024
- 0
हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय के सभागार में तीन शोधार्थियों ने अपने पीएचडी शोध कार्य पूर्ण कर डॉक्टरेट उपाधि की योग्यता प्राप्त की। विवि प्राच्य विद्या संकाय […]
सरकार की ओर से लघु व्यापारियों को संरक्षण दिए जाने पर संजय चोपड़ा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…
- lokmatujala
- July 18, 2024
- 0
हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश भर के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को व्यवस्थित व स्थापित किए जाने के साथ राज्य के सभी नगर निकायों […]