हरिद्वार। रविवार को श्री गंगा सभा (रजि.) हरिद्वार के द्वारा हर की पौड़ी ब्रह्मकुण्ड पर गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष में मां गंगा का पूजन एवं आरती की गई। इस अवसर पर श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि आज ही के दिन मां गंगा भगवान शंकर की जटाओं से धरती पर आई थी, आज का दिन दस प्रकार के पापों को हरण करने वाला है। उन्होंने इस अवसर पर देश के समस्त सनातन धर्मावलंबियों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दी। आज के पर्व पर श्री गंगा सभा (रजि.) हरिद्वार की मुख पत्रिका गंगा पल्लवी का भी पुनः प्रकाशन हुआ है। सभा अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने इस अवसर पर गंग पल्लवी के संपादक वैभव विद्याकुल को गंग पल्लवी के पुनः प्रकाशन के भगीरथ प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा पत्रिका को समाज को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का आधार बनेगी इसमें प्रकाशित होने वाली धार्मिक सामग्री सनातन धर्मावलंबियों के लिए अवश्य ही लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज झा, स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि, कोषाध्यक्ष अविनाश श्रोत्रिय, प्रचार मंत्री गोपाल प्रधान, गंग पल्लवी के संपादक वैभव विद्याकुल, घाट व्यवस्था सचिव वीरेंद्र कौशिक, गंगा सेवक दल के सचिव उज्ज्वल पंडित, दलपति पुनीत त्रिपाठी, सचिव देवेंद्र पटूवर, सचिन गौतम, विभोर विद्याकुल, रजत राना, श्रीकांत पंडा, अमित झा, प्रभांश गौतम, राघव विद्याकुल आदि उपस्थित रहे। गंगा दशहरा का पूजन आचार्य अमित शास्त्री के द्वारा संपन्न कराया गया।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने की सी.एम. हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश…
- lokmatujala
- July 25, 2024
- 0
उत्तराखण्ड / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में सी.एम हेल्पलाईन-1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं […]
धूमधाम से मनाया गया गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व…
- lokmatujala
- June 24, 2024
- 0
हरिद्वार। सिक्ख समाज के 06वें गुरु गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व निर्मल संतपुरा आश्रम स्थित गुरुद्वारे के संत आशीर्वाद हॉल में धूमधाम से मनाया […]
हरिद्वार में अवैध खनन को लेकर किसान कांग्रेस का धामी सरकार पर हमला, बरसात में छाते लगाकर किया प्रदर्शन,देखें वीडियो
- lokmatujala
- July 6, 2024
- 0
हरिद्वार। अवैध खनन को लेकर आज राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जगजीतपुर अड्डे पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली व महानगर अध्यक्ष सोनू […]