By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » ‘पूरे देश में अंधेरा कर देंगे नहीं तो…’, हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी अंतिम चेतावनी हेमंत सोरेन का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘अगर हमारी बात नहीं मानी तो पूरे देश में अंधेरा कर देंगे’
झारखंड

‘पूरे देश में अंधेरा कर देंगे नहीं तो…’, हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी अंतिम चेतावनी हेमंत सोरेन का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘अगर हमारी बात नहीं मानी तो पूरे देश में अंधेरा कर देंगे’

lokmatujala
Last updated: July 16, 2025 8:36 am
By lokmatujala
Share
6 Min Read
SHARE

Jharkhand : मंगलवार को झामुमो के 53 वें स्थापना दिवस पर गोल्फ ग्राउंड में हुई सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी व गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार से हम अपना एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया लेकर रहेंगे।

केंद्र ने हमारी बात नहीं मानी तो पूरे देश में अंधेरा कर देंगे

इसके लिए अभी चिट्ठी पत्री लिखा है और संदेश भेजा है। हक नहीं दिया गया तो केंद्र सरकार से कानूनी लड़ाई तो लड़ेंगे ही कोयला खदानों को भी ठप कर देंगे। इससे पूरा देश अंधकार में डूब जाएगा। झारखंड अब केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहार बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कोयला मंत्री झारखंड आए थे। उनसे मुलाकात हुई। कोयला मंत्री ने कहा कि झारखंड में जमीन की दर अधिक है, इसे कम किया जाना चाहिए। हमने कहा कि जमीन हमारी है और जो हम चाहेंगे वहीं दर जमीन की रहेगी। उन्होंने कहा कि कोल कंपनियां जिन खदानों से खनन बंद कर चुकी है, उसे जमीन मालिक को वापस कर दे।

यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम उस पर कब्जा करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत बजट में झारखंड की उपेक्षा को लेकर भी केंद्र सरकार पर बरसे। सोरेन ने कहा कि जो बजट पेश हुआ है, उसमें भी झारखंड को कुछ नहीं मिला है। मनरेगा की राशि कम कर दी गई है। 50 लाख करोड़ के बजट में केंद्र सरकार को 12 लाख करोड़ रुपये सूद के रूप में वापस करने हैं।

बेबी देवी की हार का झलका दर्द, कहा-पेड़ है तो पत्ता फिर होंगे

पूर्व मंत्री बेबी देवी की हार का दर्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाषण में छलका। उन्होंने कहा कि बेबी देवी के कारण ही मंइयां सम्मान योजना लागू की गई। इस चुनाव में खूब षडयंत्र हुआ। बेबी देवी हार गई। हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी पेड़ खड़ा है। एक-दो पत्ता ही तो टूटा है। फिर से पेड़ पर नए पत्ते आएंगे। घबराने की बात नहीं है।

सहारा इंडिया के पीड़ितों को दिलाएंगे इंसाफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को सावधान रहने की जरूरत है। ठग आने वाले हैं। यह एक हजार को दो हजार करने की बात कहेंगे। इनके झांसे में नहीं आना है। धनबाद जैसे जिलों में लाटरी का झांसा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया ने भी यहां के लोगों के पैसे डूबा दिया। इन पीड़ितों के साथ उनकी सरकार खड़ा रहेगी।

जेल गए वो हेमंत थे, बाहर निकले गुरूजी

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सभा में छाई रहीं। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत कोविड और ईडी की कार्रवाई से की। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए वो काला दिन था, जब हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया। लेकिन विपक्षियों की यह साजिश नाकाम हुई। जो जेल गया वो हेमंत सोरेन था, लेकिन जो जेल से बाहर आया वो गुरूजी हैं। उन्होंने हेमंत की तुलना दिशोम गुरू शिबू सोरेन से की। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान भाजपा ने 40 लोगों को अपना स्टार प्रचारक बनाया। उन्हें बाहर से यहां लाया गया था, लेकिन सब बेकार रहा।

56 इंच पर, 56 विधायक काफी

कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन के दौरान चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि कोई अपने 56 इंच के सीने की बात करता है, जबकि उनके 56 विधायक ही काफी हैं। ऐसी ताकतों से निपटने में झामुमो अकेले सक्षम है।

हेमंत को जेल भेजा, तो 56 लेकर आए : योगेंद्र

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा और आजसू ने झारखंड को अपना चारागाह बना दिया है। आदिवासियों व मूलवासियों को परेशान किया जा रहा है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया।

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने हर कोशिश की। हेमंत के जेल जाने के बाद झामुमो 56 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब हुई। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पार्ट टू चल रहा है। विपक्षी दल तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सभी एकत्रित रहें। भाजपा ने जो उत्पात मचाया है इसका जवाब देना है। 2039 तक झारखंड में भाजपा को नहीं आने देना है।

कोयला लूट रही आउटसोर्सिंग कंपनियां : हफीजुल

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि कोयलांचल में उत्खनन कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियां कोयला लूटने का काम कर रही हैं। स्थानीय को रोजगार नहीं दिया जा रहा। दूसरे राज्य के लोग काम कर रहे हैं और अपने आप को झारखंड का मालिक समझ रहे हैं। जबकि असली मालिक यहां के आदिवासी, मूलवासी और खतियानी लोग हैं।

गुंडागर्दी कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियां : मथुरा

सतारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि धनबाद की सबसे बड़ी समस्या यहां का विस्थापन है। इसका समाधान बीसीसीएल समेत तमाम कंपनियां नहीं कर रही हैं। इनकी ओर से कोयला खनन का कार्य आउटसोर्सिंग कंपनियों को दे दिया गया है और ये कंपनियां गुंडागर्दी कर रही हैं। बीसीसीएल जैसी कंपनियों को यहां के लोगों के बारे में सोचना होगा।

 

TAGGED:Central GovernmentCoalConfrontationElectricityFederalismHemant SorenJharkhandPolitical discoursePoliticsPowerStatementwarning
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

रांची में भीषण बारिश से हादसा: स्कूल की छत गिरी, एक की मौत की पुष्टि; राहत और बचाव कार्य जारी

By lokmatujala
झारखंड

कांग्रेस ने झारखंड में अनुसूचित जाति के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू की

By lokmatujala
झारखंड

पर्यटन और संस्कृति को मिलेगा बल, झारखंड में बनेगी बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा

By lokmatujala
झारखंड

इरफान अंसारी ने रांची में आयोजित स्वास्थ्य कार्यशाला में राज्य के इलाज सुधार पर दिए दिशा-निर्देश

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
खटीमा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर: 1583 लोगों को लाभ, 58 शिकायतें पंजीकृत
January 22, 2026
उधम सिंह नगर में मक्का कटाई में नमी समस्या के समाधान हेतु विश्वविद्यालय और मिलों का निरीक्षण
January 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?