By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » गणतंत्र दिवस पर विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर से अचानक मुलाकात, सियासी चर्चाओं में गर्मी
राज्यहिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर से अचानक मुलाकात, सियासी चर्चाओं में गर्मी

lokmatujala
Last updated: January 27, 2026 4:52 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

शिमला: गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अचानक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने उनके निवास पर पहुंचे. इस दौरान विक्रमादित्य सिंह की धर्म पत्नी डॉ. अमरीन भी साथ नजर आई. विक्रमादित्य सिंह ने आधिकारिक फेसबुक हैंडल से इस मुलाकात की तस्वीर साझा की तो सियासी चर्चाएं तेज हो गई. अब राजनीतिक में रुचि रखने वाले इस मुलाकात के कई मायने निकल रहे हैं. हालांकि, विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि जयराम ठाकुर से उनकी यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट है.

Contents
विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरविक्रमादित्य-जयराम की मुलाकात से सियासी चर्चाएं हुई तेजपहले भी नजर आई है दोनों नेताओं की करीबी

विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने एक लंबी पोस्ट लिखी. विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक हैंडल पर इस मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा, ‘हमारा संविधान हमें यह मार्गदर्शन देता है कि लोकतंत्र में विचारों का भिन्न होना स्वाभाविक है, लेकिन राज्य के समग्र विकास और जनता की भलाई के लिए सभी दलों का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है. राजनीतिक विचारधाराएं भले अलग हों, पर हिमाचल प्रदेश के विकास की भावना हम सभी को एक सूत्र में बांधती है. यही लोकतंत्र की खूबसूरती और गणतंत्र दिवस का सच्चा संदेश है आपसी संवाद, सहयोग और समर्पण के साथ आगे बढ़ना ताकि, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुनहरा, सशक्त और समृद्ध हिमाचल निर्माण किया जा सके’.

अपनी इसी पोस्ट में विक्रमादित्य सिंह आगे लिखते हैं, ‘यह हमारा सतत प्रयास रहेगा कि सभी राजनीतिक विभेदों से ऊपर उठकर प्रदेश के हित में सकारात्मक कार्य संबंध बनाए रखें और राज्य की प्रगति की गति को और तेज़ करें’.

विक्रमादित्य-जयराम की मुलाकात से सियासी चर्चाएं हुई तेज

बहरहाल, विक्रमादित्य सिंह इस मुलाकात को भले ही शिष्टाचार भेंट बता रहे हो. लेकिन, अधिकारियों के मसले पर कांग्रेस की गुटबाजी सामने के आने के बाद यह मुलाकात सियासी पंडितों के लिए चर्चा का केंद्र बन गई है. इससे पहले दोपहर में गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान भी दोनों नेता एक साथ बैठे नजर आए. इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर कुछ तस्वीर भी साझा की. इनमें जयराम ठाकुर तो दिखे लेकिन मुख्यमंत्री नदारत नजर आए. इसके बाद इस मुलाकात ने सियासी चर्चाओं की आग को और हवा दे दी है.

पहले भी नजर आई है दोनों नेताओं की करीबी

यह पहला मौका नहीं है जब दोनों नेताओं में करीबी सार्वजनिक रूप से देखी गई है. इससे पहले भी विक्रमादित्य सिंह जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने भी नेता प्रतिपक्ष के आवास पर पहुंचे थे. प्रदेश में तब भी सियासी चर्चाओं का एक लंबा दौरा चला था. विक्रमादित्य सिंह और होली लॉज परिवार के साथ जयराम ठाकुर कर पुराना नाता रहा है. मुख्यमंत्री रहते हुए भी जयराम ठाकुर की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ मुलाकात की तस्वीरें सामने आती रही.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

बिहार

नवगछिया में STF मुठभेड़ में कुख्यात गुरुदेव मंडल ढेर, 6 साथी फरार

By lokmatujala
उत्तराखंड

प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस की 24 अक्तूबर को दिल्ली में बैठक, चुनावी रणनीति पर भी होगी चर्चा

By lokmatujala
उत्तराखंड

जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम में वर्षों से चल रही कार्यप्रणाली को एक झटके में बदला

By lokmatujala
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार, श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतरीन इलाज

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सीएम योगी शनिवार को देंगे 460 करोड़ की सौगात, फसल बीमा और दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को मिलेगी फायदा
February 21, 2026
ग्रामीण विकास को नई दिशा: योगी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान
February 21, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?