देहरादून: आज दो अक्टूबर को उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव अपने दोनों सहयोगियों सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज के साथ देहरादून पहुंचे. देहरादून में तीनों ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. साथ आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हुई. इस दौरान राम माधव और बांसुरी स्वराज ने मीडिया से बात भी की.
राम माधव ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी की सरकार में अभूतपूर्व विकास हुआ है. अब हम सभी को राजनैतिक कार्यकर्ता बनकर उनका संदेश जन जन तक पहुंचाना है. बीजेपी को सिर्फ एब्सोल्यूट नहीं, बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी 60 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने की राजनैतिक दृष्टि से आगे बढ़ना है.
बांसुरी स्वराज ने बीजेपी पर साधा निशाना: वहीं इस मौके पर दिल्ली से बीजेपी सांसद और उत्तराखंड बीजेपी की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने चेताया कुछ लोग धर्म, क्षेत्र जाति, भाषा के बाद अब युवाओं को उम्र में बांटने में जुटे हैं, जिनका नेतृत्व का दावा तो कुछ शीघ्र सीनियर सिटीजन बनने वाले कांग्रेसी भी कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि ये सब नेता अंदर से राष्ट्र विरोधी, सनातन विरोधी सोच से भरे हुए हुए है, जिनका पर्दाफाश करना जरूरी है.
राम माधव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया टारगेट: बैठक को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि साढ़े चार सालों में एक संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में सबने पार्टी को बहुत मजबूत किया है. अब शेष समय संगठन से राजनैतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर कार्य करना है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश का ऐतिहासिक और चौमुखी विकास किया है. लिहाजा अब राजनैतिक दृष्टि से पार्टी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए चुनावों में एब्सोल्यूट मेजोरिटी नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी यानि 60 पार के लिए काम करना है.
तीसरा बार चुनाव जीतने का तैयारियां में बीजेपी: उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्यक्रमों का राजनीतिक संदेश जन-जन के बीच पहुंचना चाहिए. पार्टी का कार्यकर्ता सरकार के विकास और जनकल्याण कार्यों को जनता के बीच ले जाएं, लेकिन विपक्ष की कमजोरी और नकारात्मक मंशा को भी उजागर करना जरूरी है. अभी बहुत सारे राज्य ऐसे हैं, जहां बीजेपी लगातार तीन बार जीती है, अब उत्तराखंड का ऐसा राज्य बनाकर दिखाना है, जिसके लिए सबको हमेशा की तरह पहली बार चुनाव लड़ने की मानसिकता और पहली बार जीतने की मानसिकता से चुनाव में जाना है.
सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के लिए बीच लेकर जाएंगे कार्यकर्ता: वहीं, बांसुरी स्वराज ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि जब सभी को अपनी सरकारों का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में जाना है. प्रदेश का जनमानस भाजपा को तीसरी बार अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार है.
वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि चुनाव में जीत के दो मूल मंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता के लिए बीजेपी को उसकी पर फोकस करना है. आसाम, बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सभी जगह बीजेपी ने उम्मीद से बढ़कर सफलता हासिल की है.
फणींद्रनाथ शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश भरते हुए कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी को ऐसे परिणाम लाने है कि विपक्ष को सोचना पड़े कि अब वो राजनीति करें या नहीं. 27 के चुनाव में बहुमत आना तय है लेकिन ये हमारी मेहनत पर निर्भर है कि साधारण बहुमत 36 को पलटकर कैसे 63 में बदला जाए.
