By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हरियाणा विधानसभा में वंदेमातरम् पर हंगामा, सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष
राज्यहरियाणा

हरियाणा विधानसभा में वंदेमातरम् पर हंगामा, सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

lokmatujala
Last updated: February 28, 2026 4:58 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान वंदेमातरम् पर खूब हंगामा हुआ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुस्लिम लीग के विरोध के कारण 1937 में जवाहर लाल नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पत्र लिखा था कि यह मुस्लिमों की भावनाओं के खिलाफ है, तब कांग्रेस ने वंदेमातरम् पर समझौता कर लिया था और इसके टुकड़े कर दिए थे। कांग्रेस ने उस समय मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिए थे।

मुख्यमंत्री के यह कहते ही सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उस समय सदन में नहीं थे। स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने विधायकों को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

इस पर नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष के विधायक सवाल करते हैं, सरकार से जवाब मांगते हैं, लेकिन जब सरकार इन्हें जवाब देती है तो सुनने की बजाय वॉकआउट कर चले जाते हैं। वॉकआउट करने के थोड़ी देर बाद कांग्रेस विधायक सदन में लौट आए थे।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि राजनीति बापू की भावनाओं पर भारी पड़ गई। मुस्लिम लीग के विरोध के कारण 1937 में जिन्ना ने इसका विरोध किया। फिर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष ने वंदेमातरम् की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मुस्लिम लीग के विरोध के कारण 1937 में नेहरू ने नेताजी को जो पत्र लिखा, उसमें कहा गया कि मैंने वंदेमातरम् गीत का बैकग्राउंड पढ़ा है, और इससे मुस्लिम भड़क जाएंगे।

उन्होंने सवाल पूछा कि यह किस प्रकार का कांग्रेस का चेहरा था। कांग्रेस का बयान 1937 में आया कि कलकत्ता में कांग्रेस की बैठक होगी। इस कार्यसमिति में वंदेमातरम् के उपयोग की समीक्षा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के इस रुख पर पूरा देश हैरान था और इसका विरोध हुआ। प्रभात फेरियां निकाली गईं। कांग्रेस द्वारा मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिए जाने का यही वह क्षण था, जब एक राष्ट्रगीत की सम्मान भावना को संदेह के घेरे में डाल दिया गया था। यहीं से विश्वासघात की पीड़ा का आभास हुआ।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान वंदेमातरम् पर कटाक्ष किया था। हमारे लिए यह बड़े गर्व और गौरव की बात है कि इस बार के अधिवेशन की शुरूआत वंदेमातरम् से हुई है। विपक्ष के लोगों ने इसी पर कटाक्ष किया है। हम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के साक्षी बने हैं।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि वंदेमातरम् हमारे राष्ट्र की आत्मा और हमारी सांस्कृतिक चेतना है। हजारों-लाखों युवाओं के मन में ऊर्जा भरने का काम करता है। जिस गीत ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस दिया हो, उस वंदेमातरम् गीत का पुन: स्मरण करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि वंदेमातरम के 150 वर्ष केवल समय की गणना नहीं है, बल्कि राष्ट्र के पुनर्जागरण और स्वाभिमान की गाथा है। जिस मंत्र ने देश को स्वतंत्रता और ऊर्जा दी, उसी के 100वें वर्ष पर काला अध्याय लिखा गया था। अब 150 साल पूरे हो रहे हैं, तो यह चेतना को दिल से जागृत करने का समय है। भारत कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं करेगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में RERA और नगर निगम संशोधन विधेयक बिना बदलाव के पारित

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

चम्पावत में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल पहुंचे, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

By lokmatujala

‘आई बसंत पाला उड़ंत’ की कहावत हुई फेल, बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठिठुरन! – Parvat Sankalp News

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
धान घोटाले पर विवाद: सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया
February 28, 2026
हरियाणा विधानसभा में ओबीसी क्रीमीलेयर विवाद, कांग्रेस ने 8 साल की देरी पर सवाल उठाए
February 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?