हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि फूड पार्क के कर्मचारियों में झड़प हो गई। जिसके बाद फैक्ट्री के गेट के बाहर कर्मचारियों के दो गुटों में ईंट-पत्थर और बेल्ट चलने लगी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दर्जनों लोग एक दूसरे पर पथराव करते और बेल्ट से हमले करते नजर आ रहे हैं। मारपीट की घटना में दो लोग घायल बताएं जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम करने के दौरान कर्मचारियों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद देखते ही देखते वह झड़प में बदल गई और कर्मचारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। घायल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
Related Posts
वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. विकास दीक्षित “CHAMPION OF CAUSE” पुरस्कार से हुए सम्मानित…
- lokmatujala
- June 30, 2024
- 0
हरिद्वार। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. विकास दीक्षित को MSME HONOURS 2024 के दिल्ली में हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम में “CHAMPION OF CAUSE” पुरूस्कार […]
कनखल में कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन
- lokmatujala
- July 21, 2024
- 0
आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के जन्मदिवस पर कनखल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व महानगर […]
भुलाया नहीं जा सकता गुरु अर्जुन देव का बलिदान -संत जगजीत सिंह शास्त्री।
- lokmatujala
- June 10, 2024
- 0
हरिद्वार। सिक्ख समाज के पांचवे गुरु और शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस जगह-जगह छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित कर […]