हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त के निर्देशन एवं इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉ. नरेश चौधरी के संयोजन में इंडियन रेडक्रॉस के तत्वाधान में जल संरक्षण अभियान के तहत सिटी वन बैरागी कैम्प क्षेत्र में इंडियन रेडक्रॉस स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये गये। इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि जन सहभागिता से ही जल संरक्षण एवं संवर्धन सम्भव हो सकता है। डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि वर्षा के जल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक पद्धति तो अपनानी ही है, साथ ही साथ पारम्परिक तरीको से जल संरक्षण करने के लिए जनसमाज को जागरूक करना होगा जिससे घटते जल स्तर को बचाया जा सके। तथा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि हम सभी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पर्वों पर तो इस प्रकार के अभियान बढ़-चढ़कर चलाते हैं परंतु सभी जागरूक स्वयंसेवकों को समय-समय पर पौधा रोपण करते रहना है एवं पौधे को वृक्ष बनने तक की जिम्मेदारी का निर्वहन भी जन सहभागिता से पूर्ण हो पाएगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस स्वयंसेवकों में श्रीमती पूनम, शिवांशी, एच.ई.सी कॉलेज के निदेशक संदीप चौधरी, वरिष्ठ संकाय सदस्य उमराव सिंह के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।
Related Posts
कार्यों को उलझाने के बजाए सुलझाने की प्रवृत्ति रखें अधिकारी -सीएम धामी।
- lokmatujala
- June 17, 2024
- 0
उत्तराखण्ड/ नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नैनीताल क्लब में विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने […]
एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी सहित प्रदेश के पदाधिकारी भी रहे मौजूद,देखें वीडियो
- lokmatujala
- July 3, 2024
- 0
हरिद्वार । देश के पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट-इंडिया की उत्तराखंड ईकाइ के चुनाव की प्रक्रिया में उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार […]
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा को पांचों सीटों पर मिली ऐतिहासिक जीत -डॉ.विशाल गर्ग।
- lokmatujala
- June 4, 2024
- 0
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.विशाल गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विवेक […]