लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस नई सूची में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ कई जिलों के उप जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट बदले गए हैं।
IAS अधिकारियों के तबादले
- श्रीमती वी. हेकाली झिमोमी: उन्हें अब प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है।
- अनिल कुमार-3: इनसे प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग के पद पर बने रहेंगे।
PCS अधिकारियों के तबादले
प्रशासनिक कार्यकुशलता को देखते हुए 6 PCS अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है:
| क्र.सं. | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
| 1 | राजेश चन्द्र | उप जिलाधिकारी, गाजीपुर | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मैनपुरी |
| 2 | विकास यादव | संबद्ध, राजस्व परिषद | उप जिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर |
| 3 | बृजपाल सिंह | उप जिलाधिकारी, देवरिया | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखीमपुर खीरी |
| 4 | राजेश कुमार मिश्रा | नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या | सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण |
| 5 | संजीव कुमार उपाध्याय | ओएसडी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण | नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या |
| 6 | अर्चना अग्निहोत्री | संबद्ध, राजस्व परिषद | उप जिलाधिकारी, मऊ |
