By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » पंजाब में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी; मौके पर भारी पुलिस बल, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन, हड़कंप
पंजाबराज्य

पंजाब में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी; मौके पर भारी पुलिस बल, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन, हड़कंप

lokmatujala
Last updated: January 8, 2026 11:04 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

पंजाब में पिछले दिनों जहां पटियाला, अमृतसर और जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई तो वहीं अब राज्य की 3 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की बात कही गई है। वीरवार सुबह फिरोजपुर, मोगा और रोपड़ की जिला अदालत को धमकी मिलने के बाद यहां मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती देखी गई। पुलिस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इससे पहले तीनों अदालतों के परिसरों को खाली करा लिया गया था। जज, स्टाफ, वकील और तारीख पर आए लोगों को एहतियातन कोर्ट से दूर सुरक्षित रहने को कहा गया था।

इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि पुलिस द्वारा मौके पर सभी तरह के सुरक्षा इंतजाम किए गए। इसके बाद बम की तलाश के लिए चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली गई। बता दें कि बम की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस टीम के साथ डीएसपी-एसपी सहित कई आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और तत्परता के साथ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही एम्बुलेंस और फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं थीं। जिला अदालत परिसर और उसके आसपास का एरिया भी सील कर दिया गया था। किसी को भी अदालती परिसर के नजदीक आने की इजाजत नहीं दी गई.

बता दें कि छानबीन में अभी तक कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बम या कुछ भी संदिग्ध बमनुमा जैसी चीज नहीं मिली है। लेकिन धमकी को देखते हुए पुलिस कोई कोताही नहीं बरत रही और जांच में लगी हुई है। पुलिस की हर एंगल से जांच जारी है। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि यह धमकी किसी की जानबूझकर की गई शरारत भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस अपनी तरफ से अपनी पूरी जांच और छानबीन के बाद ही राहत की सांस लेगी। इस धमकी के बाद पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में भी अलर्ट जारी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

23 दिसंबर को पटियाला के स्कूलों को धमकी मिली

ज्ञात रहे कि हाल ही में 23 दिसंबर को पटियाला के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पटियाला पुलिस भी तुरंत एक्शन में आई और आगे की कार्रवाई की गई थी। धमकी के बाद पटियाला पुलिस, बम स्क्वायड और फायर टीम मौके पर मौजूद रही और स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चप्पे-चप्पे पर छानबीन की गई। हालांकि छानबीन में कहीं भी बम या कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली थी।

15 दिसंबर को जालंधर के स्कूलों को मिली धमकी

इससे पहले पंजाब के जालंधर में स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। स्कूलों को आनन-फानन में खाली कराया गया था। उस समय यहां के स्कूलों में बच्चों की भी मौजूदगी थी। धमकी के बाद बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेजा गया था। वहीं धमकी के बाद जालंधर पुलिस, बम स्क्वायड ने स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया था। चप्पे-चप्पे पर छानबीन की गई थी। तलाशी में डॉग स्क्वायड की टीम भी लगी हुई थी। हालांकि स्कूलों की छानबीन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

12 दिसंबर को अमृतसर के स्कूलों को मिली धमकी

जालंधर से पहले 12 दिसंबर को अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद सभी स्कूलों में छुट्टी कर बच्चे घर भेज दिए गए थे। वहीं अमृतसर पुलिस, बम स्क्वायड की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। मालूम रहे कि पंजाब का अमृतसर पाकिस्तान के साथ लगा एक सीमावर्ती इलाका है और इस लिहाज से यहां की सुरक्षा बेहद संवेदनशील हो जाती है। यहां लगातार पाकिस्तानी साजिश का खतरा मंडराता रहता है। इसीलिए इस धमकी को लेकर पुलिस पूरी तरह से सजग थी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

प्रदेश के इस जनपद में होगा विदेश संपर्क कार्यक्रम, विभिन्न विषयों पर होगा विचार-विमर्श

By lokmatujala
उत्तराखंड

आपदा प्रभावितों और आपदा वीरों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, तैयारियां पूरी

By lokmatujala
उत्तराखंड

घर में घुसकर तीन महिलाओं पर तेंदुए ने किया हमला, शोर मचाया तो जंगल की ओर भागा, तीनों घायल

By lokmatujala
उत्तराखंड

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, विभागों का नया बंटवारा जारी
April 17, 2026
हरियाणा सरकार का फैसला: कर्मचारियों को ब्याज मुक्त गेहूं अग्रिम सुविधा
April 17, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?