By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » 11 फरवरी को पेश होगा उत्तर प्रदेश सरकार का अंतिम बजट
उत्तर प्रदेशराज्य

11 फरवरी को पेश होगा उत्तर प्रदेश सरकार का अंतिम बजट

lokmatujala
Last updated: February 3, 2026 2:01 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश सरकार इस कार्यकाल का आखिरी बजट 11 फरवरी को पेश करेगी। बजट लोकलुभावन भी होगा और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मजबूती भी देगा। माना जा रहा है कि सामाजिक पेंशन का आकार बढ़ाया जा सकता है। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च को ढाई लाख करोड़ रुपये के पार ले जा सकती है। पिछले बजट में सरकार ने तकरीबन सवा दो लाख करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए आवंटित किए थे।

केंद्र सरकार द्वारा आम बजट पेश किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने यूपी के बजट को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वित्त विभाग में बैठकों का दौर जारी है। विभागों से बजट को लेकर आए प्रस्तावों की वित्त विभाग ने समीक्षा करके अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में बजट का एक मोटा खाका खींच कर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के सामने रख दिया जाएगा। इसके बाद मंत्रियों के साथ बजट पर विभागवार चर्चा की भी उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के वर्ष 2022 में घोषित ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ के वादों को भी देखा जा रहा है, ताकि बची हुई घोषणाओं को बजट में जगह दी जा सके। केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ा सकती है। इस बढ़ोतरी का लाभ इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर पड़ेगा। विशेष फोकस प्रदेश में घोषित किए गए नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण को तेज करने पर होगा। इसके अलावा कुछ नए लिंक एक्सप्रेस-वे का ऐलान भी बजट में किया जा सकता है। स्टेट हाईवे निर्माण, नए अस्पतालों के निर्माण और ग्रामीण सड़कों के निर्माण में भी बजट रकम दी जा सकती है।

इस साल प्रस्तावित पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार सामाजिक पेंशन का आकार बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। प्रदेश में 1.07 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ मिलता है। सूत्रों के मुताबिक पेंशन की रकम में तकरबीन 50 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। इसके अलावा छात्रवृत्ति की राशि में एकरूपता भी लाई जा सकती है। सूत्रों का दावा है कि कन्या विवाह के लिए अनुदान राशि को भी एक समान करने की घोषणा सरकार कर सकती है।

केंद्र से मिलेगी ज्यादा रकम, परियोजनाओं में आएगी तेजी

उत्तर प्रदेश को इस साल केंद्र सरकार से अधिक रकम मिलनी है। तकरीबन सवा चार लाख करोड़ रुपये अधिक मिलने का असर यूपी की परियोजनाओं पर भी दिखाई देगा। सूत्र बताते हैं कि इस रकम का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश सरकार अपनी चल रही परियोजनाओं पर खर्च के अलावा नई योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में भी करेगी। नई योजनाओं पर चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की बजट बैठक में होगी।

औद्योगिक निवेश को मिलेगी रफ्तार

प्रदेश सरकार बजट में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने पर जोर देगी। बजट में निवेश योजनाओं को अतिरिक्त रकम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बजट में उद्योगों को विभिन्न नीतियों के तहत दी जाने वाली सुविधाओं के लिए आवंटित राशि का आकार बढ़ाया जा सकता है। नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का ऐलान भी बजट में होने की उम्मीद है। इसके अलावा डिफेंस कॉरिडोर में जमीन खरीद की प्रक्रिया को तेज करने के लिए राशि आवंटन का आवंटन हो सकता है।

युवाओं पर होगा विशेष ध्यान

बजट युवा केंद्रित भी होगा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत वितरित होने वाले टेबलेट खरीद का बजट बढ़ाया जा सकता है। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने और उनमें उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास पर भी सरकार विचार कर रही है। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कौशल विकास की योजना घोषित हो सकती है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पंजाब

बठिंडा में 28 मौतों के बाद भी इथेनॉल का काला कारोबार जारी, 80 लीटर जब्त; 9 गिरफ्तार

By lokmatujala

पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 31 थाना क्षेत्रों में 24×7 क्विक मोबाइल गश्त शुरू

By lokmatujala
उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 प्रदान किया

By lokmatujala
उत्तर प्रदेश

31 मई 2026 तक शुरू होगा मेजर ध्यानचंद खेल विवि का पहला सत्र, शासन ने दिए सख्त निर्देश।

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
गुजरात में AAP का शक्ति प्रदर्शन: कल पहुंचेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, ट्रेड डील पर करेंगे बड़ा खुलासा।
February 20, 2026
हिमाचल में 26 साल बाद फिर शुरू होगी लॉटरी, संचालन नियम तय करने को बनाई कमेटी; ये 2 राज्य कर रहे रिकॉर्ड कमाई
February 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?