By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » Sukhvinder Singh Sukhu ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरडीजी और केंद्र सहायता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया
राज्यहिमाचल प्रदेश

Sukhvinder Singh Sukhu ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरडीजी और केंद्र सहायता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया

lokmatujala
Last updated: February 25, 2026 2:28 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की संपदा को लुटाने के साथ राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को 54,000 करोड़ रुपए आरडीजी और 16,000 करोड़ रुपए जीएसटी कम्पनसेशन के रूप में मिले। इस तरह 70,000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से मिलने पर पूर्व भाजपा सरकार ने न तो कर्मचारी-पैंशनरों का 10,000 करोड़ रुपए का बकाया एरियर दिया और न ही 20,000 करोड़ रुपए तक ऋण वापस करना उचित समझा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जयराम ठाकुर सरकार को 70,000 करोड़ रुपए की मदद की तथा वर्तमान सरकार को सिर्फ 17,000 करोड़ रुपए मिल पाए। इसके बावजूद वर्तमान सरकार ने 70 वर्ष से ऊपर के सभी पैंशनरों के बकाया एरियर का भुगतान किया तथा वेतन और पैंशन को नहीं रुकने दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश पर 76,680 करोड़ रुपए का कर्ज छोड़कर गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली से शिमला पहुंचने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं मिला तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बेंगलुरू में होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि पूरे मंत्रिमंडल ने आरडीजी के मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समक्ष अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर नई दिल्ली में विरोध करना आगामी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि जब विधानसभा में यह विषय चर्चा के लिए आया तो विपक्ष सदन में हल्ला करता रहा, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है, लेकिन राज्य सरकार अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और भाजपा को इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने 15वें व 16वें वित्तायोग के सामने आरडीजी देने की बात कही, लेकिन विधानसभा में इस विषय पर सहयोग नहीं दिया। यह संवैधानिक अधिकार है, जिसकी लड़ाई समय रहते लड़नी पड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर हिमाचल की तुलना 17 राज्यों ओर केरल से नहीं की जा सकती।

हिमाचल सदन में रेड दुर्भाग्यपूर्ण, वहां युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता भी ठहरते हैं

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस समय वह नई दिल्ली में थे, तो उस समय दिल्ली पुलिस ने हिमाचल सदन में बिना वारंट रेड की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और आवासीय आयुक्त (आरसी) को सूचित किए बिना रेड करना सही नहीं है। उनको खुद इसकी सूचना विधायक सुरेश कुमार से मिली, जो हिमाचल सदन में ठहरे थे। उन्होंने कहा कि वहां युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता भी बुकिंग करने पर ठहरते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय मीडिया से लेकर हर उस व्यक्ति की वहां पर बुकिंग करवाता है, जिसको आवश्यकता रहती है। इस बुकिंग के लिए ठहरने वाले लोग बाकायदा किराया देते हैं।

युवा कांग्रेस नेता व कार्यकर्त्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र के खिलाफ

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में शांतिपूर्ण तरीके से शर्टलैस होकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेता उदय भानु और अन्य कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तारी करना लोकतंत्र के खिलाफ है। ऐसे में यदि कोई प्रदर्शन करता भी है, तो उनको चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता है।

राज्यसभा चुनाव के लिए हाईकमान तय करेगा प्रत्याशी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रत्याशी का चयन करेंगे। इसके लिए अभी काफी समय है तथा इस बारे हाईकमान का निर्णय अंतिम होगा।

मुख्यमंत्री से मिले माइनॉरिटी बोर्ड के सदस्य

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से नई दिल्ली में माइनॉरिटी बोर्ड के सदस्य ख्वाजा सईद ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रमजान के महीने में खजूर इत्यादि भेंट किए। विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार व विनोद सुल्तानपुरी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

जयडे हैकेट ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

By lokmatujala
झारखंड

निशिकांत दुबे बोले- पाकिस्तान को युद्ध और कूटनीतिक मोर्चे पर झटका, बार-बार हार का सामना

By lokmatujala

मुंगेर सदर अस्पताल में नए DM का औचक निरीक्षण: कई डॉक्टर-कर्मचारी गायब, DM ने लिया एक्शन

By lokmatujala
उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों के बाद खेल विकास को लेकर लेगेसी पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
भाजपा का पंजाब में शक्ति प्रदर्शन: 14 मार्च को मोगा आएंगे अमित शाह, ‘बदलाव रैली’ का आगाज़।
February 26, 2026
कचरा निस्तारण परियोजना 2027 तक पूरी, रोजाना 4 हजार टन से अधिक कचरा प्रबंधित होगा
February 26, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?