By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » धामों की मर्यादा और महत्ता को कायम रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 
उत्तराखंड

धामों की मर्यादा और महत्ता को कायम रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

lokmatujala
Last updated: November 7, 2024 6:39 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE
उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तरकाशी आगमन पर यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धामों के विस्तार और सुरक्षा के लिए प्रस्तावित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बीते मानसून काल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए आपदा मद से जल्द धनराशि स्वीकृत की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान यमुनोत्री व गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, गंगाजली और प्रसाद भेंट किए गए। पदाधिकारियों ने यमुनोत्री में हेलीपैड का निर्माण और हेली सेवा की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही जानकीचट्टी-यमुनोत्री क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने और यमुनोत्री रोपवे का शीघ्र निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धामों की मर्यादा और महत्ता को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। धामों के विकास और विस्तार के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री रोपवे के निर्माण को लेकर जल्द ही शासन स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। ताकि पीपीपी मोड की इस योजना का काम शीघ्र शुरू हो सके।
मुख्यमंत्री ने मानसून काल में यमुनोत्री और गंगोत्री धामों में हुए नुकसान की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नदी तल और तटों पर जमा मलवे के निस्तारण, तटबंधों के निर्माण और अन्य सुरक्षा कार्यों के लिए आपदा मद से आवश्यक धनराशि स्वीकृत की जाएगी। राज्य सरकार इन पवित्र धामों के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष बागेश्वर उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, विपिन उनियाल, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानन्द सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, हरीश सेमवाल आदि सम्मिलित रहे।
TAGGED:BJP District President Satyendra RanaChief Minister Pushkar Singh DhamiGangotri Temple Committee President Dharmanand SemwalHarish SemwalMLA Suresh ChauhanNewsSecretary Suresh SemwalUttarakhandUttarkashiVipin UniyalYamunotri Temple Committee Secretary Suresh UniyalYamunotri Temple Committee Vice President Bageshwar Uniyal
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने राजीव गांधी अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने की मुलाकात 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मत्स्य विभाग डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने की मुलाक़ात

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में विभिन्न विकास कार्य हो रहे- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा सरकार ने STP परियोजनाओं के लिए O&M अवधि और सुरक्षा राशि की स्पष्ट शर्तें तय कीं
February 18, 2026
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज अपने आवास पर गिरकर घायल, दोनों पैरों में फ्रैक्चर
February 18, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?