By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को दिया संदेश – जाओ, छा जाओ
उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को दिया संदेश – जाओ, छा जाओ

lokmatujala
Last updated: January 28, 2025 6:11 am
By lokmatujala
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेलों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगारंग उद्घाटन समारोह में खेलों का आगाज करने जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय ओलम्पिक संघ अध्यक्ष पीटी ऊषा समेत कई मेहमान पहुंच चुके हैं और बाकी मंगलवार दोपहर तक देहरादून पहुंच जाएंगे। खेलों की पूर्व संध्या पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने खिलाड़ियों को संदेश दिया है – जाओ और खेल फलक पर छा जाओ।

Contents
डे नाइट होंगे कई गेम्सजुबिन नौटियाल और पवनदीप दिखाएंगे जलवाओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करेंगे करीब 25,000 लोग

देश दुनिया की नजरें इस वक्त देवभूमि उत्तराखंड पर हैं। यहां 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड अपने इतिहास में पहली बार मेजबानी कर रहा है। नेशनल गेम्स के लिए देश भर के खिलाड़ियों का उत्तराखंड पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। नेशनल गेम्स में 9 हजार से ज्यादा खिलाड़ी उत्तराखंड की धरती पर अपना दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 16,000 लोग यहां पहुंच सकते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेलों की पूर्व संध्या पर कहा कि सरकार के रूप में हम खेल आयोजन को बेहतर से बेहतर जो कर सकते थे वह सब किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब प्रदेश की टीमों से अपेक्षा है कि वे अपने दमदार प्रदर्शन से देवभूमि को गौरवांवित करें।

सबसे ज्यादा 700 खिलाड़ी एथलेटिक्स में ट्रायथलॉन में 128, खो-खो में 240, वुशु में 390, शूटिंग 400, बैडमिंटन 240, फुटबॉल 352, राफ्टिंग 136, रग्बी 192, वेटलिफ्टिंग 160, स्क्वैश 192, बॉक्सिंग 208, योगासन 272, आर्चरी 288, रोइंग 240, हॉकी 360, लॉन टेनिस 100, नेटबॉल 352, मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑन 320, जिमनास्टिक 350, एथलेटिक्स 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। टेबल टेनिस 136, फेंसिंग 264, जूडो 253, रेसलिंग 288, क्लियर पट्टू 220, मलखम 192, लॉन बॉलिंग 112, एकॉस्टिक 588, साइकिलिंग 432, कैननोइंग एंड कयाकिंग 224, हैंडबॉल 416, कबड्डी 288, वॉलीबॉल 256 और बास्केटबॉल में 256 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

डे नाइट होंगे कई गेम्स

ग्राउंड्स पर डे नाइट कंपटीशन की पूरी तैयारी की गई है। कई प्रतियोगिताएं सुबह 6:00 बजे से और देर रात तक होंगी। आउटडोर इंडोर कंपटीशन के लिए इस्तेमाल होने वाली लाइट विशेष प्रकार की लाइट होगी, जिन्हें कंप्यूटर से कंट्रोल किया गया है ताकि लाइट का इफेक्ट गेम पर ना पड़े और किसी तरह का कोई शैडो खिलाड़ी को डिस्टर्ब ना करें। लाइटों को इस तरह से सेट किया गया है जो कि नेचुरल फील दे। नेशनल गेम्स में एथलेटिक्स रग्बी 7, आर्चरी, फुटबॉल, हॉकी जैसे आउटडोर मुकाबले ऐसे हैं जो कि स्पोर्ट्स लाइट की रोशनी में होंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हर खेल में उस देश से उपकरण मंगाए गए हैं, जिनकी क्वालिटी विश्व स्तरीय लेवल पर बेस्ट मानी जाती है. सभी खेल आयोजनों पर सभी उपकरण इंस्टॉल किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के सभी इवेंट्स प्रदेश में ही करने के लिए हमने कई खेल अवस्थापनाएं तैयार की हैं। हमारे यहां जिन खेलों को कराने की सुविधा नहीं थी। हमने समय रहते उन खेल विधाओं के लिए विश्वस्तर के खेल मैदान और साइकिलिंग वेलोड्रोम जैसी सुविधाएं विकसित की।

जुबिन नौटियाल और पवनदीप दिखाएंगे जलवा

मैदान के बीच में एक 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल तैयार की जा रही है। जिस पर लाइट प्रोटेक्शन के माध्यम से फील्ड के हर कोने में वीडियो शो देखा जा सकेगा। इसके अलावा राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इसी वीडियो वॉल के चारों तरफ थ्री लेवल स्टेज तैयार किया जा रहा है, जिस पर कल 3 से 4 हजार आर्टिस्ट अलग-अलग समय में अपनी परफॉर्मेंस देंगे। बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन, पांडवाज बैंड आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे। पूरे स्टेडियम में तकरीबन 1000 से 1500 लाइटें इंस्टॉल की जा रही है, जो कि एक भव्य लाइट शो और उसके बाद फायर वर्क्स भी नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाएगी।

ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करेंगे करीब 25,000 लोग

पूरे देश भर से तकरीबन 25,000 लोग इस भव्य ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करेंगे। अलग-अलग राज्यों से तकरीबन 20 से 25 एथलीट और स्पोर्ट्स ऑफिशल्स इस प्रोग्राम में भाग लेंगे। वहीं, फील्ड में एथलीट की परेड का पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुआयना करेंगे और उसके साथ ही उन्हें सलामी भी दी जाएगी। पीएम का स्टेज साउथ स्टैंड पर बनाया गया है जबकि, पीएम मोदी के स्टेज के दाहिनी तरफ एक वीआईपी क्षेत्र रखा गया है। उसके बाद प्रेस के लोगों के लिए 200 सीट रिजर्व रखी गई है तो वहीं सामने वाले नॉर्थ स्टैंड में भी लोअर स्टैंड में वीआईपी और अपर स्टैंड में पब्लिक के लिए खुला रखा गया है।

TAGGED:38th National GamesBollywood Singer Jubin NautiyalDehradunIndian Olympic Association President PT UshaNewsPandavaz BandPawandeep RajanPrime Minister Narendra ModiUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
‘हमारी रगों में है लोकतांत्रिक भावना’, राष्ट्रमंडल अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन में बोले PM मोदी

नई दिल्ली। संसदीय लोकतंत्र में अध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र में भारी बारिश के कारण अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग कर ली जानकारी 

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच को मुख्यमंत्री धामी की संस्तुति

By lokmatujala
उत्तराखंड

“ऑपरेशन कालनेमि: पहचान छिपाकर ठगी करने वालों पर सबसे बड़ी कार्रवाई”

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
‘हमारी रगों में है लोकतांत्रिक भावना’, राष्ट्रमंडल अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन में बोले PM मोदी
January 16, 2026
UP नंबर की बाइक खरीद रहे तो ध्यान दें, योगी सरकार ने बदल दिया ये नियम
January 16, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?