By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोर-जोर से की प्रारंभ…
मुख्य ख़बर

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोर-जोर से की प्रारंभ…

lokmatujala
Last updated: July 2, 2024 1:45 pm
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोर-जोर से प्रारंभ कर दी है। इस संदर्भ में जूना खड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने अखाड़े के वरिष्ठ पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरि महाराज, सचिव श्री महंत महेश पुरी, सचिव श्रीमहंत मोहन भारती, सचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, सचिन श्रीमहंत विद्यानंद गिरी के साथ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज से हरिहर आश्रम स्थित आचार्य पीठ पर भेंट कर कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर विचार विमर्श किया।
श्री महंत हरी गिरी महाराज ने जूना अखाड़े के द्वारा प्रयागराज महाकुंभ के लिए ज्योतिषीय गणना के अनुसार निकाले गए शुभ मुहूर्त की जानकारी आचार्य श्री को देते हुए बताया कि महाकुंभ के तीन मुख्य शाही स्थानों प्रथम शाही स्नान 14 जनवरी 2025 मकर संक्रांति, द्वितीय शाही स्नान 29 जनवरी 2025 मौनी अमावस्या तथा तृतीय शाही स्नान 03 फरवरी 2025 बसंत पंचमी को संपन्न होगा। महाकुंभ में भाग लेने, नगर प्रवेश करने, धर्मध्वजा पूजन, नागा संन्यासी के लिए लगाए जाने वाले शिविरों के लिए भूमि आवंटन, कुंभ नगर में प्रवेश व अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के लिए तिथियों का मुहूर्त अनुसार निर्धारण कर लिया गया है। श्री महंत हरिगिरी महाराज ने बताया कि समस्त नागा सन्यासी, साधू-संत, मठाधीश 12 अक्टूबर 2024 को पूरे भारतवर्ष से विजयदशमी के पावन पर्व पर प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। रमता पंच, सन्यासी, मठाधीश, महामंडलेश्वर, आश्रम धारी व श्रद्धालु भक्त नगर से बाहर ग्राम रामपुर स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को पहुंच जाएंगे और वहीं निवास करेंगे। 03 नवंबर 2024 को यम द्वितीया के पावन पर्व पर रमता पंच की अगुवाई में जूना अखाड़ा पूरे लाव लश्कर, बैंड-बाजों, सोने-चांदी की पालकियों के साथ शाही जुलूस के साथ नगर प्रवेश करेगा। 23 नवंबर 2024 को कुंभ मेला छावनी में काल भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर आवंटित भूमि का पूजन कर धर्मध्वजा स्थापित की जाएगी। 14 दिसंबर 2024 को आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज के नेतृत्व में जूना अखाड़ा द्वारा पेशवाई निकाली जाएगी जो की संगम स्थित कुंभ मेला छावनी में समूह के साथ प्रवेश करेगी। 13 जनवरी 2025 को प्रथम शाही स्नान से पूर्व आदि नारायण स्वरूप वेणी माधव भगवान की पूजा-अर्चना के पश्चात भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी तथा नगर परिक्रमा की जाएगी। 14 जनवरी 2025, 29 जनवरी 2025 तथा 03 फरवरी 2025 के तीन प्रमुख शाही स्नान के पश्चात विधिवत कुंभ मेले का समापन कर 07 फरवरी को कढ़ी-पकौड़ा का कार्यक्रम आयोजित होगा और उसके पश्चात सभी नागा संन्यासी, मठाधीश महामंडलेश्वर, जूना अखाड़े के पदाधिकारी कुंभ मेले का विधिवत समापन कर काशी के लिए कूच कर जायेंगे।
इन सभी कार्यक्रमों पर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी से विचार विमर्श किया तथा इसे अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त कुंभ मेला क्षेत्र में महामंडलेश्वर नगर, मढ़ी, मठाधीशों, आचार्य महामंडलेश्वर नगर व अन्य संस्थाओं के लिए आवंटित की जाने वाली भूमि के संदर्भ में भी चर्चा की गई। बैठक में यह भी निश्चित किया गया कि क्योंकि जूना अखाड़े की आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है और इसलिए विगत कुंभ में जितनी भूमि अखाड़े को आवंटित की गई थी उससे अधिक भूमि की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले की तैयारी और व्यवस्थाओं को लेकर प्रयागराज कुंभ मेला प्रशासन से लगातार बैठकों के दौर चल रहे हैं, आगामी 18 जुलाई 2024 को मेला प्रशासन तथा सभी 13 अखाड़ों की बैठक में सभी होने वाले कार्यों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा तथा अक्टूबर 2024 से भूमि आवंटन का कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने किसको कहा “मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा तुम्हारे लिए” जानने के लिए, देखें वीडियो…

By lokmatujala

नाबालिक लड़की  के अपहरणकर्ता को पुलिस ने धर दबोचा, नाबालिक सकुशल बरामद

By lokmatujala

कनखल में कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन

By lokmatujala

जम्मू कश्मीर, कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच शहीदों को आप ने दीपदान कर दी श्रद्धांजलि…

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
बसंत पंचमी पर चाइना डोर का खूनी खेल, पंजाब में कई लोग मौत के मुंह से लौटे
January 23, 2026
लखनऊ में CM योगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘क्रांतिकारियों के सिरमौर थे नेताजी’ – Parvat Sankalp News
January 23, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?