उत्तराखण्ड / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अनेक प्रजाति के पौधे लगाये गये।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अह्वाहन किया कि सभी परिवारों को जल संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। हिमालय पर्वत की विश्व को स्वच्छ हवा और पानी देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए देवभूमि उत्तराखंड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।
Related Posts
स्वामी रामभद्राचार्य के रामानंदाचार्य पद पर विराजमान होने की मनाई गई 37वीं वर्षगांठ…
- lokmatujala
- June 16, 2024
- 0
हरिद्वार। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य महाराज समस्त सनातन जगत के आचार्य हैं, वे भारत के आचार्य […]
हरिद्वार में वाल्मीकि रामकथा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण…
- lokmatujala
- June 3, 2024
- 0
हरिद्वार। सोमवार को डॉ. विशाल गर्ग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरिद्वार में आयोजित होने वाली आगामी वाल्मीकि रामकथा के लिए निमंत्रित किया। यह […]
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…
- lokmatujala
- June 5, 2024
- 0
हरिद्वार। बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज हरिद्वार में विभिन्न विषयों पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल […]