हरिद्वार। शिवभक्तों का सैलाब लगातार कांवड़ मेले में उमड़ रहा है। शिवभक्त एक से बढ़कर एक भव्य कांवड़ों में गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की और रवाना हो रहे हैं। गुरुवार सुबह पांच सौ के नोटों से सजी कांवड़ में गंगाजल भरकर कांवड़िएं हर की पैड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पांच सौं के नोटों से सजी कांवड़ को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गयी। दिल्ली के संबोली गांव निवासी सागर राणा अन्य साथी कांवड़ियों के साथ 500 के नोटों से सजी भव्य कावड़ में गंगाजल लेकर दिल्ली के लिए निकले, तो लोग कांवड़ के साथ फोटो खींचते और तस्वीरें कैमरे में कैद करते नजर आए। सागर राणा ने बताया कि कांवड़ में 4,65,000 रूपए कीमत के 500 के नोटों के अलावा 50 और 100 के नोट भी लगाए गए हैं। कांवड़ में कुल मिलाकर 5,21, 000 रुपए लगे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 04 सालों से नोटों वाली कांवड़ ला रहे हैं। सबसे पहले वह 10 के नोट वाली कांवड़ लाए थे, उसके बाद 100 के नोट की, उसके बाद 200 के नोट की और अबकी बार वें 500 के नोटों की कांवड़ लाए हैं। उन्होंने बताया कि अगली बार वह कुछ और नए अंदाज में कांवड़ लेकर हरिद्वार आएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इन रुपयों को वह दिल्ली जाकर धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में पूछने पर उन्होंने बताया कि कांवड़ की सुरक्षा खुद कांवड़ में बैठे बाबा भोलेनाथ करते हैं।
Related Posts
मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग…
- lokmatujala
- July 16, 2024
- 0
उत्तराखण्ड / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में […]
पूरे विश्व में सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी -श्रीमहंत रविंद्रपुरी।
- lokmatujala
- June 1, 2024
- 0
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में सनातन धर्म संस्कृति को […]
मां कामाख्या देवी की महिमा अपरंपार है -श्रीमहंत रविंद्रपुरी।
- lokmatujala
- June 27, 2024
- 0
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, आह्वान अखाड़े […]
