हरिद्वार। कृष्णा नगर स्थित निवर्तमान मेयर कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शंकर खन्ना की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने शंकर खन्ना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शंकर खन्ना बहुत नेकदिल इंसान थे। सभी से मिलजुलकर प्रसन्नता से बात करते थे। वह वॉलीबाल के अच्छे खिलाड़ी थे और उन्होंने अपने खेल से जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया था। कई खिलाड़ियों को उन्होंने प्रोत्साहित भी किया। उनकी कमी को कोई नहीं भर सकता। खिलाड़ी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। अशोक शर्मा ने बताया कि उनकी पुण्यतिथि पर गरीबों और असहाय लोगों को सीलिंग फैन वितरित किए गए। प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार उनकी याद मे पुण्यतिथि पर गरीबों और असहाय लोगों को सामान वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर रमेश महेंद्रू, जेपी सिंह, अक्षय वत्स्यायन, वसीम सलमानी, गौरव शर्मा, स्वाति, भुवन महेंद्रू, सुनील कुमार, नारायण कुमार, शिवप्रकाश सेमवाल, कौशल, अनिल, अमित रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
Related Posts
तेजस्वी का उत्तराखंड राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दबदबा कायम, तीन स्वर्ण पदक जीत कर हरिद्वार का नाम किया रोशन
- lokmatujala
- July 22, 2024
- 0
हरिद्वार/देहरादून। हरिद्वार के रहने वाले तेजस्वी ने ताकत और कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 19, 20 और 21 जुलाई को आयोजित उत्तराखंड राज्य पावरलिफ्टिंग […]
कल से 04 दिन बंद रहेगा मां मनसा देवी रोपवे, फिर चंडी देवी रोपवे किया जाएगा बंद, जानिए कारण…
- lokmatujala
- July 8, 2024
- 0
हरिद्वार। चार-चार दिन बंद रहेंगे मनसा देवी और चंडी देवी रोप वे। मेंटेनेंस के लिए बंद किए जाएंगे रोपवे। 09 जुलाई से 12 जुलाई तक […]
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट…
- lokmatujala
- June 27, 2024
- 0
नई दिल्ली / उत्तराखण्ड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, आवास एवं […]