हरिद्वार। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड डॉ.उदिता त्यागी और यति संन्यासी यति सत्यदेवानंद व यति रणसिंहानंद ने भक्तों के साथ माया देवी मंदिर जूना अखाड़े के आनंद भैरव घाट से कांवड़ उठाई। उन्होंने यह कांवड़ विश्व धर्म संसद की सफलता, हिंदु परिवारों में वृद्धि व मजबूती और जातिवाद व जातीय वैमनस्यता दूर होने की कामना के साथ उठाई है। कावंड़ लेकर रवाना होने से पूर्व सभी ने आनंद भैरव घाट पर विधिवत पूजा अर्चना की। पंडित पवनकृष्ण शास्त्री ने पूजा संपन्न करायी। इससे पूर्व चंडी चौक पर शिवशक्ति धाम डासना में स्थापित होने वाले शिव परिवार को गंगा जल में स्नान कराया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज भी उपस्थित रहे और कांवड़ उठाने वाले अपने सभी शिष्यों को आशीर्वाद और साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह इस्लामिक जिहाद से सम्पूर्ण मानवता को खतरा है। ऐसे में विश्व धर्म संसद सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिए एक अति महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो सकती है। इसके लिए सनातन धर्मगुरुओं और समाज को सहयोग के लिए आगे आना होगा। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि उनके जीवन में यह पहली कांवड़ है जो महान उद्देश्य के लिए उठाई जा रही है। यात्रा में शामिल सभी भक्तगण साधुवाद के पात्र हैं। डॉ.उदिता त्यागी ने कहा कि आज सनातन धर्म और सम्पूर्ण मानवता खतरे में है। हिंदुओ का घटता हुआ जनसंख्या अनुपात चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के सबसे बड़े शत्रु जातिवाद और जातीय वैमनस्यता हैं। ऐसे में वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण यही है कि देवाधिदेव भगवान महादेव शिव और जगदजननी मां जगदम्बा सनातन धर्म और सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिए हिंदु समाज को सद्बुद्धि प्रदान करें। कांवड़ यात्रियों में पंडित सनोज शास्त्री, मोहित बजरंगी, बॉबी त्यागी, उदयवीर, विवेक नागर, अभिषेक, अंकित नागर, रेंचो सहित कई भक्त शामिल रहे।
Related Posts
अधिवक्ता अरुण भदोरिया ने राहुल गांधी को भेजा कानूनी नोटिस, जानिए मामला
- lokmatujala
- July 3, 2024
- 0
हिंदू धर्म जिसे सनातन धर्म या वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म भी कहा जाता है, भारतीय संविधान के अनुसार हिंदू वह है जो प्रत्येक व्यक्ति सिंधु […]
एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी सहित प्रदेश के पदाधिकारी भी रहे मौजूद,देखें वीडियो
- lokmatujala
- July 3, 2024
- 0
हरिद्वार । देश के पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट-इंडिया की उत्तराखंड ईकाइ के चुनाव की प्रक्रिया में उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार […]
सुनील राजौर पुनः बने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष…
- lokmatujala
- July 8, 2024
- 0
हरिद्वार। सफाई मजदूर नेता सुनील राजौर को पुनः अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हरिद्वार प्रेसक्लब में पत्रकारवार्ता के […]