By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » रोटरी क्लब कनखल ने पीएसी प्रांगण में किया पौधारोपण…
मुख्य ख़बर

रोटरी क्लब कनखल ने पीएसी प्रांगण में किया पौधारोपण…

lokmatujala
Last updated: July 20, 2024 4:37 pm
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल के तत्वावधान में पीएसी चालीसवीं वाहिनी के सुभाष नगर स्थित कैंप के प्रांगण पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण अभियान में पीएसी चालीसवीं वाहिनी के कमांडेंट प्रदीप राय, उप कमांडेंट सुरजीत पवार ने भी पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। कमांडेंट प्रदीप राय ने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करना है तो पौधों का संरक्षण जरूरी है। लगातार धरा पर पौधे लगाए जाएं। उनकी पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उप कमांडेंट सुरजीत पवार ने रोटरी क्लब कनखल के पौधारोपण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष भर पौधों का रोपण निरंतर रूप से किया जाना चाहिए। रोटरी क्लब कनखल के डायरेक्टर विशाल गर्ग ने कहा कि पौधों पर मनुष्य का जीवन निर्भर करता है। पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं। हमारी सांसे पौधों पर निर्भर हैं। धर्मनगरी को हरा भरा बनाने के लिए सभी की सहभागिता होनी चाहिए। पौधों का संरक्षण नितांत जरूरी है। पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा करते हुए ट्री गार्ड भी लगाएं। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रदेश वासियों का प्रेेरित करने वाला पर्व है। इस बहाने प्रत्येक व्यक्ति पौधा रोपण के प्रति प्रेरित होता है। सचिव प्रदीप अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल ने कहा कि निरंतर रोटरी क्लब अपने सामाजिक दायित्व को निभा रहा है। धरती पर पौधों का रहना जरूरी है। हरा भरा वातावरण बना रहता है। प्रदूषण को भी पौधे नियंत्रण में रखते हैं। चालीसवीं वाहिनी पीएसी में कटहल, आम, नीम, गुड़हल, जामुन आदि प्रजातियों के पौधे निश्चित रूप से लोगों के लिए फायदेमंद होंगे। इस अवसर पर केडी जोशी, शरद, राधिका अग्रवाल, गीतिका, श्रीमती नरेश रानी गर्ग, हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, केशव जोशी, अक्षय अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चम्पावत दौरे के दौरान…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया पौधारोपण…

By lokmatujala

मुख्यमंत्री ने कांवड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा, अधिकारियों को दिये ये निर्देश…

By lokmatujala

गुरू ही शिष्य को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं -श्रीमहंत रविंद्रपुरी।

By lokmatujala

तेजस्वी का उत्तराखंड राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दबदबा कायम, तीन स्वर्ण पदक जीत कर हरिद्वार का नाम किया रोशन

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण
April 1, 2026
चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की ₹36.83 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की घोषणा
April 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?