By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » देहरादून में आवास और शहरी विकास की समीक्षा बैठक
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में आवास और शहरी विकास की समीक्षा बैठक

lokmatujala
Last updated: January 29, 2026 3:41 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखण्ड में आवास एवं शहरी विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव–आवास, राज्य संपत्ति एवं UHUDA के आयुक्त एवं मुख्य प्रशासक डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में UHUDA की संरचना, कार्य, नियम-विनियम और विशेष नीतियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 और 2.0 की प्रगति की समीक्षा की गई और सभी निर्माण, स्वीकृति एवं आवंटन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सचिव आवास ने नई आवास नीति तैयार करने के निर्देश भी दिए, जिसमें शहरीकरण की वर्तमान चुनौतियाँ, किफायती आवास, पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियाँ और सतत विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने MDDA और HRDA परियोजनाओं में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा पीएमएवाई 1.0 के अंतर्गत सभी कार्य सितंबर 2026 तक पूरा करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में कैरिंग कैपेसिटी असेसमेंट स्टडी के ड्राफ्ट RFP पर चर्चा की गई। सचिव आवास ने इसे पर्वतीय क्षेत्रों, प्रमुख नगरों और चारधाम क्षेत्रों में विकास कार्यों को पर्यावरणीय संतुलन के साथ सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

आगामी बैठकों के लिए रोडमैप तय किया गया और सभी संबंधित नियम, विनियम और नीतियों की प्रतियां अधिकारियों को संदर्भ हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और UHUDA की टीम ने व्यापक रूप से सहभागिता की।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, “राज्य में आवास एवं शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और जनहितैषी तरीके से लागू करना हमारी प्राथमिकता है। नई आवास नीति और कैरिंग कैपेसिटी अध्ययन से राज्य में सतत और संतुलित विकास को मजबूती मिलेगी।”

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड के 50 विज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसरों को बीएचयू में विशेष प्रशिक्षण

By lokmatujala
उत्तराखंड

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे दून, आईआईपी में वैज्ञानिकों से होंगे रूबरू

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश आमजन हित में हो तेजी से काम

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें
March 28, 2026
करनाल में मंत्री खट्टर का रेल सफर और रामनवमी की शुभकामनाएं
March 27, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?