By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर के पास मिली ₹100 करोड़ से अधिक की आय से ज्यादा संपत्ति, विजिलेंस ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का केस
उत्तर प्रदेशराज्य

रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर के पास मिली ₹100 करोड़ से अधिक की आय से ज्यादा संपत्ति, विजिलेंस ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का केस

lokmatujala
Last updated: April 10, 2026 2:38 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश में पूर्व अपर आयुक्त केशवलाल सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की जांच में फंस गए हैं। विजिलेंस जांच में वाणिज्य कर विभाग, कानपुर के तत्कालीन अपर आयुक्त केशवलाल (अब सेवानिवृत्त) की उनकी आय से 1700 गुना अधिक कमाई सामने आई है। उनकी कुल 25 करोड़ रुपये की संपत्तियों का पता चला है। इनमें लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद व प्रयागराज स्थित मकान व भूखंड भी शामिल हैं। शासन की अनुमति पर विजिलेंस कानपुर सेक्टर में आरोपी पूर्व अपर आयुक्त केशवलाल के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।

शासन ने सितंबर 2023 में विजिलेंस को आरोपी केशवलाल के विरुद्ध खुली जांच सौंपी थी। जांच के लिए निर्धारित अवधि में आरोपी की कुल आय एक करोड़ रुपये थी और इसी अवधि में संपत्तियों के अर्जन-भरण पोषण में किया गया खर्च 18.27 करोड़ रुपये पाया गया। एफआईआर के अनुसार आय से अधिक संपत्ति को लेकर वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। विजिलेंस के अनुसार वर्ष 2017 में आयकर विभाग ने आरोपी के कानपुर व नोएडा समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में 11 करोड़ रुपये नकद, लगभग 3.5 करोड़ रुपये के जेवर व संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए थे।

देवरिया के बरहज की पूर्व अध्यक्ष रेनू जायसवाल के घर पहुंची विजिलेंस टीम

वहीं सतर्कता विभाग लखनऊ की टीम गुरुवार को नगर पालिका गौरा बरहज की पूर्व अध्यक्ष रेनू जायसवाल के घर पहुंची। टीम ने नपा और रजिस्ट्री कार्यालय में भी अभिलेखों का अवलोकन किया। रेनू जायसवाल 2001 से 2006 तक नगर पालिका गौरा बरहज की अध्यक्ष रही। 2002 में इनके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न शहरों में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के सिलसिले में लखनऊ मुख्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी कमलेश यादव के नेतृत्व में विजिलेंस टीम गुरुवार को दोपहर में बरहज स्थित उनके आवास पर पहुंची। रेनू जायसवाल के घर पर न होने से जांच आगे नहीं बढ़ सकी। वहां से निकलने के बाद विजलेंस टीम के सदस्यों ने रजिस्ट्री कार्यालय में उनकी भूत संपत्ति से जुड़े अभिलेखों को खंगाला। टीम नगर पालिका कार्यालय में भी जांच करने गई। शाम तक टीम नगर में जमी रही। जांच को लेकर नगरपालिका में अफरा-तफरी मची रही। वर्तमान में रेनू जायसवाल की बहू बरहज की चेयरपर्सन हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं को 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन

हरियाणा की सड़कों पर अब जल्द ही केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन: 1.80 करोड़ छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा? 6,000 करोड़ रुपये जारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

शहीद सैनिकों के परिजन अब रोडवेज बसों में करेंगे मुफ्त यात्रा ,अफसरों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश 

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ के लोगों को एक और फ्लाईओवर की सौगात, L शेप के पुल से 5 लाख की आबादी को म‍िलेगा सीधा फायदा

By lokmatujala
राजस्थान

सीएम भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के खुहड़ी सैण्ड डून्स में योगाभ्यास किया

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं को 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन
April 10, 2026
हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: शामलात देह से निजी परियोजनाओं को मिलेगा रास्ता
April 10, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?