By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » रणजीत सिंह गोहर ने जत्थेदारों की संपत्ति जांच की मांग की, श्री अकाल तख्त साहिब में विवाद बढ़ा
पंजाबराज्य

रणजीत सिंह गोहर ने जत्थेदारों की संपत्ति जांच की मांग की, श्री अकाल तख्त साहिब में विवाद बढ़ा

lokmatujala
Last updated: February 23, 2026 3:56 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार रणजीत सिंह गोहर ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को मांग पत्र सौंपकर दोनों पूर्व जत्थेदारों को तख्त पर पेश करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की है।

यह मांग उस समय उठी है जब सचखंड श्री दरबार साहिब के मौजूदा हेड ग्रंथी और अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने हाल ही में जालंधर में प्रेस वार्ता कर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल पर गंभीर सवाल उठाए थे। इसके बाद एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी की ओर से उन्हें 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था कि यदि उनके पास कोई ठोस सबूत हैं तो वे पेश करें।

संपत्तियों की जांच करवाने की रखी मांग

इसी बीच रणजीत सिंह गोहर ने मांग की है कि ज्ञानी रघबीर सिंह और पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की संपत्तियों की जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि ये धार्मिक पदों पर रहते हुए आलीशान कोठियों और संपत्तियों के मालिक बने हैं तो इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि संबंधित पक्षों के पास अपने आरोपों के समर्थन में दस्तावेज हैं तो उन्हें भी सार्वजनिक किया जाए, ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके।

पंथक व सियासी हलकों में हलचल तेज

दूसरी ओर, ज्ञानी रघबीर सिंह ने भी एसजीपीसी को जवाबी तौर पर समयसीमा देते हुए कहा है कि यदि उनके उठाए सवालों का जवाब नहीं दिया गया तो वे दस्तावेज संगत के सामने रखेंगे। इस पूरे घटनाक्रम से पंथक और सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि क्या श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दोनों पूर्व जत्थेदारों को औपचारिक रूप से तलब किया जाएगा या मामला आंतरिक स्तर पर ही सुलझाया जाएगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
युवा शक्ति से जुड़े स्वरोजगार और कौशल विकास के जरिए विकसित हरियाणा-2047 की दिशा में कदम

चंडीगढ़:  विकसित हरियाणा-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए नायब सरकार…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

जसपुर में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड और सहायक उपकरण शिविर आयोजित

By lokmatujala
उत्तराखंड

राष्ट्रीय युवा दिवस पर देहरादून में 10 किमी दौड़ का होगा आयोजन, भारतीय सेना समेत स्थानिय नागरिक भी करेंगे प्रतिभाग

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से ITBP के निदेशक गिरीश चंद्र उपाध्याय ने की भेंट

By lokmatujala
पंजाबराज्य

पंजाब के मुख्यमंत्री ने हलवारा एयरपोर्ट का नामकरण शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर करने की अपील की

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
युवा शक्ति से जुड़े स्वरोजगार और कौशल विकास के जरिए विकसित हरियाणा-2047 की दिशा में कदम
February 23, 2026
हरियाणा विधानसभा में सोमवार से शुरू होगा प्रश्नकाल, विधायकों द्वारा बजट सत्र में उठेंगे कई संवेदनशील मुद्दे
February 23, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?