शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। शिमला में बारिश के कारण सीएम गाड़ी में चंडीगढ़ तक निकले व आगे फ्लाइट में रवाना हुए। मौसम प्रतिकूल होने के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया।
बताया जा रहा है मुख्यमंत्री का सुबह निकलने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण चौपर उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद दोपहर को सीएम गाड़ी के माध्यम से आगे निकले।
सीएम और प्रतिभा दिल्ली पहुंचे
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्लयूसी) की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं। मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचे। यहां से फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जबकि प्रतिभा सिंह भी सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। दोनों मंगलवार को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेंगे।
यह बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े हालिया विवाद, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।
कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी संभव
सीएम कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान हिमाचल मंत्रिमंडल में नए मंत्री को शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
30 सितंबर को रोहड़ू जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री के 30 सितंबर को रोहड़ू जाने की संभावना है। यहां एक शाम गांव के नाम कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सीएम ग्रामीणों की समस्याएं जानेंगे व उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे।
