By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » पुष्कर सिंह धामी बोले- प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में आती है नई ऊर्जा
उत्तराखंडराज्य

पुष्कर सिंह धामी बोले- प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में आती है नई ऊर्जा

lokmatujala
Last updated: February 18, 2026 3:53 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके संगठनात्मक कार्यक्रम निरंतर और व्यवस्थित रूप से चलते रहते हैं, और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को सिखाता है कि चुनौतियों को अवसर में कैसे बदला जाए और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे विकास की मुख्यधारा से कैसे जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जनता अब झूठ, भ्रम और खोखले वादों पर विश्वास नहीं करती, बल्कि काम और सकारात्मक बदलाव को महत्व देती है।

रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद 25 वर्षों में 42 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं, जिनमें से 28 हजार नौकरियां पिछले चार वर्षों में नकल निरोधक कानून के तहत पारदर्शी तरीके से प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के मार्गदर्शन की भूमिका भी निभाती है।

क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के तहत संगठन का वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, संगठन का इतिहास, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन और स्थायी कार्यक्रमों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी दिनों में संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ, जनप्रतिनिधि, मीडिया-सोशल मीडिया, नवप्रवेशी तथा अन्य वर्गों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को कुशल, संवेदनशील और जागरूक बनाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल वोट प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास अर्जित करना है। समय-समय पर आयोजित प्रशिक्षण श्रृंखला ही पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी और श्रेष्ठ पार्टी बनाती है।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को कुमाऊं मंडल और 26 फरवरी को गढ़वाल मंडल की प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त 7 से 14 अप्रैल के मध्य मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बहुस्तरीय प्रशिक्षण सत्रों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें रात्रि प्रवास सहित गहन अध्ययन सत्र होंगे।

बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, दीप्ति रावत, नेहा जोशी, रमेश चौहान सहित अनेक विधायक, पदाधिकारी और जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्वारा किया गया।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने 12 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में जमीनों की कीमत बढ़ने से हजारों विद्यालयों की भूमि पर माफिया की नजर, लाया जाएगा प्रस्ताव

By lokmatujala
उत्तराखंड

नगर निगम तैयार आज शपथ लेगी शहर की सरकार, मुख्यमंत्री धामी सहित विधायक रहेंगे मौजूद

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमत्री धामी ने कृषि विज्ञान सम्मेलन और कृषि प्रदर्शनी के पोस्टर का किया विमोचन

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा सरकार ने STP परियोजनाओं के लिए O&M अवधि और सुरक्षा राशि की स्पष्ट शर्तें तय कीं
February 18, 2026
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज अपने आवास पर गिरकर घायल, दोनों पैरों में फ्रैक्चर
February 18, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?