शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व वायनाड से सांसद प्रियंका वाड्रा शिमला पहुची हैं। वह होली के दिन शाम के समय शिमला पहुंची और छराबड़ा में अपने घर पर ठहरी हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी अगले दो तीन दिन शिमला रुकने का कार्यक्रम हैं। प्रियंका वाड्रा चंडीगढ़ तक फ्लाइट से पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला आईं।
उनके निजी दौरे को गोपनीय रखा गया है। शिमला से लगभग 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का अपना घर है। प्रियंका के दौरे को देखते हुए पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
