पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने शुक्रवार को वार्ड 12 से निर्दलीय चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया के घर पहुंच कर उनकी भाजपा में घर वापसी कराई। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने ओमवती को पार्टी का पटका पहनाया और भाजपा में शामिल किया।
वार्ड नंबर 12 पंचकूला से निर्दलीय चुनाव लड़ रही ओमवती पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की मौजूदगी में घर वापसी करते हुए भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता को अपना समर्थन दिया। पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया ने कहा वह भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता को भारी बहुमत से जीतने के लिए अधिक से अधिक मेहनत करेंगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर भी मौजूद रहे।
