लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों को इस माह से 18 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान के लिए 250 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
यह बजट बेसिक शिक्षा निदेशालय के माध्यम से जारी किया गया है और सभी जिलों को धनराशि आवंटित कर दी गई है। इसी महीने से शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलने लगेगा।
बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह धनराशि केवल शिक्षामित्रों के मानदेय के भुगतान के लिए ही इस्तेमाल की जाएगी। साथ ही, समग्र शिक्षा के तहत भी मानदेय की राशि जारी की जाएगी। जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि पूरी राशि एक साथ न निकालें, बल्कि जरूरत के अनुसार हर महीने राजकोष से धन निकाला जाए। अगली किस्त जारी होने से पहले संबंधित अधिकारियों को खर्च की गई रकम का उपयोगिता प्रमाण पत्र देना होगा।
