By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत: 114 टाउनशिप, रोजगार मिशन और सेमीकंडक्टर हब की ओर बढ़ते कदम
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत: 114 टाउनशिप, रोजगार मिशन और सेमीकंडक्टर हब की ओर बढ़ते कदम

lokmatujala
Last updated: February 17, 2026 1:57 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लोगों की आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए 114 टाउनशिप बसाने का खाका तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 टाउनशिप बसाने का लक्ष्य दिया था। इस क्रम में आवास विभाग शहरवार 114 नई टाउनशिप बसाने जा रहा है, जिससे लोगों की आवासीय जरूरतें पूरी हो सकें। बताया जा रहा है कि नई टाउनशिप में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे। पार्क के साथ पाथवे भी बनाए जाएंगे।

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में तेजी से आबादी बढ़ रही है। इसके चलते शहर के आसपास के गांवों में प्रॉपर्टी डीलर अवैध रूप से प्लाटिंग कर कॉलोनियां बसा रहे हैं। शहरों के विकास का स्वरूप इससे बिगड़ रहा है। आए दिन प्राधिकरण और स्थानीय निकायों के स्तर पर विधिक कार्रवाई के चलते विवाद सामने आते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में 100 नई टाउनशिप बसाने का निर्देश आवास विभाग को दिया था। इसके आधार पर शहरों में टाउनशिप बसाने के लिए विकास प्राधिकरणों से प्रस्ताव मांगे गए थे। आवास विभाग को मिली रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेशभर के विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद द्वारा 114 टाउनशिप बसाने का प्रस्ताव दिया गया है। शहरों में आबादी के हिसाब से टाउनशिप का प्रस्ताव है।

जी राम जी पर खर्च होगा करीब 40 प्रतिशत बजट

मनरेगा की जगह लेने वाली विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) को इस साल ग्रामीण विकास विभाग को जारी कुल बजट में सबसे अधिक हिस्सा मिला है। विभाग के बजट का 40 प्रतिशत इसके लिए तय है। ‘पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च’ की ओर से जारी रिपोर्ट में ग्रामीण विकास विभाग को जारी बजट का विश्लेषण है। राम जी के लिए बजट में 95,692 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

यीडा क्षेत्र में सेमीकंडक्टर संयंत्र का शिलान्यास 21 को

यूपी देश के सेमीकंडक्टर केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में 21 फरवरी को ऐतिहासिक कदम उठाया जाएगा। गौतमबुद्धनगर के यीडा क्षेत्र में इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेमीकंडक्टर संयंत्र का शिलान्यास होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन को संबोधित करने के दौरान की।

यह संयुक्त उद्यम एचसीएल ग्रुप और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप द्वारा स्थापित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव परियोजना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। यीडा क्षेत्र के सेक्टर 28 में 48 एकड़ भूमि पर होने जा रहा शिलान्यास कार्यक्रम उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

खेल के साथ खाने का भी ध्यान : 38वें राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों को मिल रहा संतुलित आहार, पहाड़ी व्यंजन और मिलेट्स को प्रमोट कर रही सरकार

By lokmatujala

स्वामी धर्म  दत्त महाराज ब्रह्मलीन

By lokmatujala
उत्तराखंड

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत, हादसे में पांच बाराती गंभीर रुप से घायल

By lokmatujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी के संयोजन में हुआ पौधारोपण

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
RDG हिमाचल का संवैधानिक अधिकार, भाजपा नेताओं को सरकार ने चुनौती दी
February 17, 2026
हिमाचल में वित्तीय संकट: RDG कटौती और फिजूलखर्ची पर सवाल
February 17, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?