By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » नायब सिंह सैनी ने लाडवा में विकास कार्यों को गति देने का दिया निर्देश
राज्यहरियाणा

नायब सिंह सैनी ने लाडवा में विकास कार्यों को गति देने का दिया निर्देश

lokmatujala
Last updated: March 1, 2026 4:01 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और क्षेत्र में निरंतर नई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जा रहा है। निर्माणाधीन योजनाएं पूरी होने के बाद लाडवा प्रदेश की अन्य विधानसभाओं के लिए विकास का मॉडल बनेगा। यह विचार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को बाबैन में सरस्वती चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित करने के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लाडवा क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी दोनों हिस्सों में करोड़ों रुपये की लागत से अनेक विकास परियोजनाएं चल रही हैं। उमरी में लगभग पांच एकड़ भूमि पर संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा राक्षी नदी को पक्का करने, लाडवा शहर में सड़क निर्माण कार्य, बिहोली में राजकीय पशु चिकित्सा पॉलिक्लीनिक की स्थापना तथा गांव धनौरा जाटान में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम तैयार किया गया है। रामकुंडी स्थित अग्रसेन चौक का सौंदर्यीकरण भी पूरा किया जा चुका है।विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में फसल खराबे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 15,448 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से 53,821 किसानों को 116 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा जारी किया गया, जिसमें बाजरा, कपास, धान और ग्वार फसलों के नुकसान की भरपाई शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र के अनुसार 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित की है और अधिसूचना जारी कर इसे लागू किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अंग्रेजों के समय से लागू आबियाना व्यवस्था समाप्त कर किसानों को राहत दी है। नकली खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया गया है, जिसमें पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। साथ ही खरीफ सीजन-2024 से फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में भेजा जा रहा है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

हरियाणा

CM सैनी और राव के बीच राजनीतिक मसलों पर हुई अहम चर्चा – Parvat Sankalp News

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी सरकार ने लॉन्च किया ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म, 10 मुख्य सेक्टरों में मिलेगा प्रशिक्षण

By lokmatujala

महामंडलेश्वर कपिल मुनि ने किया प्ले ग्रुप विद्यालय का उद्घाटन

By lokmatujala
उत्तराखंड

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव विग्रह डोली पहुंची शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ, इस यात्रा वर्ष  173742  से अधिक श्रद्धालु पहुंचे श्री तुंगनाथ

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी ने अनिल विज से हालचाल जानकर जल्द ठीक होने की कामना की
March 1, 2026
नायब सिंह सैनी ने लाडवा में विकास कार्यों को गति देने का दिया निर्देश
March 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?