By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » ‘आप सभी को मेरा शुभाशीष’, UP Board Exam से पहले सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया मनोबल
उत्तर प्रदेशराज्य

‘आप सभी को मेरा शुभाशीष’, UP Board Exam से पहले सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया मनोबल

lokmatujala
Last updated: February 18, 2026 3:00 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के विद्यार्थयों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए सीएम योगी ने परीक्षा में बैठने जा रहे विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया है। साथ ही सीएम ने कहा है कि पूर्ण विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो कठिन परिश्रम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा।

सीएम योगी ने सोमवार को की गई इस पोस्ट में लिखा- ‘मेरे प्रिय विद्यार्थियों, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी को मेरा शुभाशीष। परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है। पूर्ण विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो कठिन परिश्रम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा। माँ सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे।’

इतने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

इस वर्ष 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 विद्यार्थी शामिल हैं। प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 222 केंद्र अति संवेदनशील और 668 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने चेताया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित प्रश्नपत्रों को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि परिषद की मीडिया सेल के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षार्थियों को गुमराह करने और बोर्ड परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने के उद्देश्य से कूटरचित प्रश्नपत्र प्रसारित कर रहे हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि वायरल किए जा रहे प्रश्नपत्रों का वास्तविक परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। साथ ही परीक्षा की सुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में साइबर सेल को एफआईआर दर्ज कर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

333 केंद्रों पर 1.95 लाख आज देंगे परीक्षा : जनपद में 333 केंद्रों पर कुल 1,95,836 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। हाईस्कूल (कक्षा 10) में 94,393 संस्थागत और 158 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 96,744 संस्थागत और 4,541 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।

ये हैं टोल फ्री नंबर

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में बने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का मंगलवार को उद्घाटन किया। टोलफ्री हेल्पलाइन नबर 18001806607 व 18001806608 तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर 18001805310 एवं 18001805312 है। इसके अलावा ईमेल upmspexam 2026@gmail.com, एक्स हैंडल, @upmspexam2026 व्हाट्सएप नंबर 9235822913 से भी संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

डेंगू की रोकथाम पर सभी विभाग होंगे एकजुट, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश

By lokmatujala
उत्तराखंड

गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली

By lokmatujala
दिल्ली/एनसीआर

हरियाली को पोषण: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पार्कों में लगेंगे ग्रीनवेस्ट प्लांट

By lokmatujala
उत्तराखंड

भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई निरीक्षण

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
विधायकों के फोन न उठाने वाले अफसरों पर विधानसभा में कार्रवाई का ऐलान
February 18, 2026
बेनामी जमीन सौदे: हिमाचल में नया राजनीतिक तूफान, CM ने लिया सख्त निर्णय
February 18, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?