एटा: अलीगंज में सराफ से लाखों की लूट के आरोपी एक लाख के इनामी बदमाश वीरेंद्र को मंगलवार शाम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बदमाशों की फायरिंग में पिलुआ थाने का सिपाही सत्यपाल भी घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम थाना पिलुआ पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि दूसरा भाग निकला। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मैनपुर का कुख्यात बदमाश था वीरेंद्र
मृतक की पहचान वीरेंद्र (43) पुत्र गुमान सिंह निवासी हरचंद्रपुर, थाना कोतवाली नगर, मैनपुरी के रूप में हुई। एसएसपी एटा डॉ इलामारन जी के अनुसार मारे गए बदमाश के खिलाफ मैनपुरी, इटावा, आगरा और एटा में हत्या, लूट समेत 53 मुकदमे दर्ज थे। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही घायल हुआ है। बचाव में पुलिस की ओर से चलाई गोली लुटेरे के लगी। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी ने बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था
एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
जानकारी देते हुए एटा के एसएसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में थाना अलीगंज क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाला 1 लाख रुपए के इनामिया अभियुक्त गोली लगने से हुआ घायल, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित । मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी हुआ घायल, मौके से 1 अवैध पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 7 खोखा कारतूस (32 बोर), 3 खोखा कारतूस 315 बोर और एक नीले रंग की अपाचे मोटर साईकिल बिना नम्बर की बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध तमाम जिलों में करीब 53 मुकदमे हैं दर्ज है।
