हरिद्वार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि राहुल गांधी का बयान निंदनीय है। हिंदुओं को हिंसक कहकर राहुल गांधी ने बहुसंख्यक हिंदु समाज का अपमान किया है। बयान के लिए राहुल गांधी को हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। महंत रूपेंद्र प्रकाश ने राष्ट्रपति से राहुल गांधी की संसद सदस्या समाप्त करने की मांग भी की। आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान महंत रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि चुनाव से पूर्व भी हिंदू समाज के प्रति टिप्पणी की गयी थी। ऐसी टिप्पणीयां बंद होनी चाहिए। वरना हिंदू समाज घोर प्रतिकार करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को राहुल गांधी के विदेशी षड़यंत्रकारियों से संबंधों की भी जांच करनी चाहिए। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि संसद में विकास की बात होनी चाहिए। लेकिन राहुल गांधी ने हिंदुओं के प्रति टिप्पणी कर अपनी संकीर्ण मानसिकता परिचय दिया है। ऐसी टिप्पणीयों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.विशाल गर्ग भी मौजूद रहे।
Related Posts
भय ,आतंक ,गुंडाराज, और भ्रष्टाचार के विरोध में सुराज सेवा दल ने भरी हुंकार, रैली में गजब की भीड़, देखें वीडियो
- lokmatujala
- June 25, 2024
- 0
देहरादून। सुराज सेवा दल के हजारों कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड से घंटाघर तक जागरूकता रैली निकाली, दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि भाजपा […]
मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग…
- lokmatujala
- July 16, 2024
- 0
उत्तराखण्ड / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में […]
भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर स्वामी यतीश्वरानंद ने बताई सरकार की योजनाएं…
- lokmatujala
- July 23, 2024
- 0
हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने संघ के स्थापना दिवस बधाई देते हुए […]