By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » गुरुओं और महापुरुषों की यादगार, संघर्ष और आदर्शों को युवाओं के बीच लाना जरूरी:-पूर्व मंत्री कंवर पाल
राज्यहरियाणा

गुरुओं और महापुरुषों की यादगार, संघर्ष और आदर्शों को युवाओं के बीच लाना जरूरी:-पूर्व मंत्री कंवर पाल

lokmatujala
Last updated: February 28, 2026 2:22 pm
By lokmatujala
Share
6 Min Read
SHARE

हरियाणा सरकार बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ स्मारक के विकास के लिये प्रतिबद्ध।

व्यासपुर /यमुनानगर, 28 फ़रवरी – अमर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा स्थापित प्रथम सिख राज की राजधानी लोहगढ़ ज़िला यमुनानगर मे बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल की निर्माण सेवा का शुभारम्भ किया गया। गुरबाणी के पाठ उपरांत अरदास की गई तथा बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों की गूंज मे विधिवत रुप से पाँच प्यारों ने अपने कर कमलों से पांच ईटे रख कर निर्माण सेवा की शुरुवात की। इस अवसर पर गुरु साहिबान, बंदा सिंह बहादुर, महाराजा रणजीत सिंह के जीवन काल व शासन काल मे अपनाई गई सर्व धर्म सम्भाव की भावना के अनुरूप सनातन धर्म से संबंधित विद्वान् पंडित जी ने भी ईंट रख कर परस्पर संबंधो की नींव को और मज़बूती प्रदान की।

बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन आदरणीय श्री मनोहर लाल जी, जिन की धर्मप्रयानता, दूरदर्शियता से इस मेमोरियल की रुपरेखा बनी, की और से व हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री व फाउंडेशन के ट्रस्टी श्री कँवर पाल जी ने भी ईंट रख कर शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रगट की। ओ एस डी श्री प्रभलीन सिंह जी, कैंथल निवासी फाउंडेशन के ट्रस्टी डॉ शिव शंकर सिंह पाहवा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य स बलदेव सिंह कायमपुरी ने भी इंटे रख सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सरकारी अधिकारी,आस पास के ग्रामीण, बिलासपुर, यमुनानगर के श्रद्धांलू जनो ने भी अपने श्रद्धा के भाव प्रगट किये।

वास्तव मे लोहगढ़ एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है जहाँ हर कोई नतमस्तक होता है। बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा 1710 मे सरहिंद पर विजय उपरांत प्रथम सिख राज की घोषणा कर मुगलों को पंजाब की धरती से खदेड़, इसी लोहगढ़ को राजधानी घोषित किया था। यहीं से सर्वभोम सिख राज्य का सिक्का अर्थात करेंसी, राजाग्या के लिए मोहर आदि जारी कर गुरु नानक व गुरु गोबिंद सिंह के हलीमी राज के सपनों को साकार किया था।

तीन शताब्दीओ के बाद ही सही इस पावन स्थान के ऐतिहासिक महत्व को पुन : जागृत करने का श्रेय भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री मनोहर लाल जी को जाता है जो स्वयं शहीदों के वारिस है।

लोहगढ़ यमुनानगर मे बंदा सिंह बहादुर जी के जीवन व अद्वितीय शहादत पर म्यूजियम, मार्शल आर्ट अकादमी, सामूहिक केंद्र, बाबा जी की प्रति मूर्ति, उपलब्ध शस्त्रों व सिक्कों की प्रतिमूर्ति व उनके जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम पारदर्शित किये जाने की योजना है।
पूर्व मंत्री एवं बाबा बंदा सिंह बहादुर निगरानी समिति के चेयरमैन कंवर पाल गुर्जर ने इस मौके पर बताया कि वर्तमान केन्द्रीय मंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष प्रयासों से बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई तथा इतिहास में विशेष महत्व रखने वाले लोहगढ़ स्मारक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि गुरुओं और महापुरुषों की यादगार, संघर्ष और आदर्शों को युवाओं के बीच लाना चाहिए ताकि उन्हें अपने असली इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके कि किस प्रकार गुरूओं व महापुरूषों ने देश, धर्म और न्याय की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गुरुओं व महापुरुषों की जीवनियों को स्कूलों की किताबों में जगह दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से लोहगढ़ स्मारक के विकास के लिये प्रतिबद्घ है ताकि हमारी युवा पीढ़ी व आने वाली पीढिय़ां लोहगढ़ के इतिहास व बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन, उनके संघर्ष व शहादत के बारे में जान सकें।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में बाबा बंदा सिंह बहादुर से सम्बन्धित काफी स्थान है। बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख सेनानायक थे और पहले ऐसे सिख हुए जिन्होंने मुगलों को पराजित कर उनके अजेय होने के भ्रम को तोड़ा।  उन्होंने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह जी के आदेश पर बाबा बन्दा सिंह बहादुर पंजाब गए और सिक्खों के सहयोग से सढ़ौरा, सरहिन्द, राहों सहित अन्य स्थानों पर जीत हासिल करते हुए सतलुज नदी के दक्षिण में सिक्ख राज्य की स्थापना की। उन्होंने खालसा के नाम से शासन भी किया और गुरुओं के नाम के सिक्के भी चलवाये। बाबा बन्दा सिंह बहादुर ने जमींदारी प्रथा का अंत किया और किसानों को जमीने आबंटित कर जागीरदारों और जमींदारों की दासता से मुक्ति दिलाई।

बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एस.एस. पाहवा ने अपने सम्बोधन में बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने सिख राज की पहली राजधानी लोहगढ़ को बनाया था। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लोहगढ़ को दुनिया के नक्शे पर लाने के विशेष प्रयास किये हैं तथा इसके विकास को प्राथकिता दी।

इस अवसर पर प्रभलीन सिंह ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा,बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहागढ़ ट्रस्टी एस.एस. पाहवा, बलदेव सिंह कायमपुरी, बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपिन सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह व कुलदीप सिंह, बीडीपीओ व्यासपुर श्यामलाल, चेयरमैन ठाट सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

केदारनाथ में भारी बर्फबारी, एक फीट से अधिक जमी बर्फ,पुनर्निर्माण कार्य ठप, 20 से अधिक मजदूर लौटे

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की भेंट 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक

By lokmatujala
पंजाबराज्य

माननीय अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में बरी किया जाना सच्चाई और लोकतंत्र की जीत: मोहिंदर भगत

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
गुरुओं और महापुरुषों की यादगार, संघर्ष और आदर्शों को युवाओं के बीच लाना जरूरी:-पूर्व मंत्री कंवर पाल
February 28, 2026
धान घोटाले पर विवाद: सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया
February 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?