हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकारी आवास के पेनल रेंट माफ करने का प्रस्ताव भी आ सकता है। पिछली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग नहीं पाई थी। राज्य सरकार ने अधिकारियों से इसे दोबारा से समीक्षा करने के निर्देश दिए थे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आवंटित सरकारी कोठी का करीब का करीब 16.49 लाख पेनल रेंट बकाया है। हुड्डा की ओर से इस माफ करने की सिफारिश राज्य सरकार को की गई थी।विज्ञापन
पिछली बैठक में कुल 31 एजेंडे रखे गए थे, जिनमें से 18 एजेंडों पर ही मुहर लग पाई थी। बताया जा रहा है कि बाकी एजेंडों पर बुधवार की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। इनमें सबसे अधिक प्रस्ताव उद्योग विभाग से जुड़े थे। पिछली बार की बैठक करीब 6.30 घंटे चली थी।
