By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हरियाणा सरकार ने किसानों के लंबित मुआवजे के लिए बैंक खातों की जांच का निर्णय लिया
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार ने किसानों के लंबित मुआवजे के लिए बैंक खातों की जांच का निर्णय लिया

lokmatujala
Last updated: February 28, 2026 4:57 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में प्रदेश सरकार किसानों को मुआवजा राशि जारी कर रही है, लेकिन बड़ी संख्या में किसान ऐसे हैं, जिनके बैंक खाते सही नहीं हैं या फिर दूसरी गड़बड़ियां हैं।

ऐसे में मुआवजा राशि वापस सरकारी खजाने में लौट जा रही है। अब प्रदेश सरकार इन किसानों के बैंक खातों की जांच कराएगी, ताकि सही खातों में किसानों की मुआवजा राशि डाली जा सके।

कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने शुक्रवार को प्रश्नकाल में किसानों के चार साल से लंबित मुआवजे का मुद्दा उठाया। इस दौरान राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल और कांग्रेस विधायक में मुआवजे को लेकर बहस भी हुई।

आफताब अहमद ने आरोप लगाया कि किसानों को फसल खराबे का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। वर्ष 2022 से 2025 तक किसानों की मुआवजा राशि लंबित है। किसान मुआवजे के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

जवाब में विपुल गोयल ने सदन में बताया कि किसी किसान का बैंक खाता सही नहीं है, तो कहीं कुछ और दिक्कतें हैं। हम उन सभी किसानों के खाते सत्यापित कर ठीक कर रहे हैं, जिन्होंने मुआवजे के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनको राशि नहीं मिल पाई।

चंडीगढ़ से राशि जारी की जा चुकी है, लेकिन चार-पांच बार भेजने के बावजूद खातों में राशि नहीं पहुंच पा रही। इसी कारण हमने खाते चेक कराने का निर्णय लिया है और त्रुटियां ठीक होते ही मुआवजा राशि तुरंत जारी कर दी जाएगी।

राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने रबी 2025 में 116 करोड़ से ज्यादा की राशि किसानों के खातों में डाली है। रबी 2025 में 52 करोड़ रुपये, रबी 2024 में 127 करोड़ रुपये, खरीफ 2023 में 210 करोड़ और रबी 2023 में 180 करोड़ रुपये की राशि स्वीकार की गई। खरीफ 2024 में यमुनानगर में फसल खराबे के नुकसान की भरपाई के लिए 34.35 लाख रुपये जारी किए गए थे।

इनमें से 24 लाख रुपये पात्र किसानों को मिल गए, जबकि 10 लाख रुपये किसानों के खाते उपलब्ध न कराने, कुछ किसानों द्वारा राशि लेने से मना करने, कुछ किसानों की मृत्यु होने या अन्य कारणों से नहीं दिए जा सके।

रबी 2023 में पांच प्रयास करने के बावजूद भी 13.91 लाख रुपये और खरीफ 2023 में तीन प्रयासों के बावजूद किसानों के खातों में त्रुटियों के चलते 19 लाख रुपये नहीं दिए जा सके। इसी तरह रबी 2024 में 34.61 लाख रुपये, रबी 2025 में 92 लाख रुपये खातों में नहीं जा पाए। खरीफ 2025 में 2.68 करोड़ से ज्यादा राशि किसानों के खातों में नहीं पहुंच सकी है।

विपुल गोयल ने कहा कि पटवारी इन मामलों की जांच कर रहे हैं। किसी भी किसान का एक पैसा भी शेष नहीं रहेगा। जिस किसान की फसल खराब हुई है, उसे नियमों के हिसाब से मुआवजा राशि दी जाएगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के बोर्ड की तीसरी बैठक आयोजित, इन एजेंडों पर किया गया विचार विमर्श

By lokmatujala
उत्तराखंड

रेस्क्यू का छठा दिन, पैदल मार्ग से ही 150 लोगों को भीमबली किया रवाना

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने केंद्रीय बजट की आलोचना की, मध्यम वर्ग और किसानों की अनदेखी को पहाड़ी राज्य पर अन्याय बताया

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन: लोकल से ग्लोबल तक की पहल

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सरकाघाट छात्रा हत्याकांड पर सीएम सुक्खू का बयान, आरोपी गिरफ्तार
April 15, 2026
बद्दी में ‘हिम चंडीगढ़’ सिटी परियोजना का विरोध तेज, किसानों ने उठाए सवाल
April 15, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?