By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » लोक भवन देहरादून में वसंतोत्सव-2026 का भव्य समापन
उत्तराखंडराज्य

लोक भवन देहरादून में वसंतोत्सव-2026 का भव्य समापन

lokmatujala
Last updated: March 2, 2026 2:36 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

लोक भवन, देहरादून।लोक भवन देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया।

तीन दिनों तक चले इस उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पों के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विविध प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।

इस वर्ष की चल वैजयंती (रनिंग ट्रॉफी) आईआईटी रुड़की ने सर्वाधिक 13 श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर अपने नाम की, जबकि 4 श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त कर ओएनजीसी दूसरे स्थान पर रहा।वसंतोत्सव में 15 श्रेणियों की 54 उप-श्रेणियों में कुल 161 पुरस्कार वितरित किए गए।

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प प्रदर्शनी, रंगोली, बच्चों की चित्रकला, फोटो प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

इस वर्ष पहली बार ‘गवर्नर्स अवार्ड’ की शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों, महिला कृषकों और स्टार्टअप के माध्यम से नवाचार कर रहे युवा कृषकों को सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कृषक श्रेणी में बागेश्वर के दीपक गडिया प्रथम, रुद्रप्रयाग के कपिल शर्मा द्वितीय और पिथौरागढ़ के शुभम सिंह तृतीय रहे।

महिला कृषक श्रेणी में चंपावत की राधा राणा प्रथम, अल्मोड़ा की कविता मेहरा द्वितीय और पौड़ी गढ़वाल की शांति जुयाल तृतीय रहीं। युवा नवाचार श्रेणी में टिहरी के देवेंद्र सिंह चौहान प्रथम, नैनीताल के पंकज मेहता द्वितीय और हरिद्वार के उज्ज्वल सैनी तृतीय स्थान पर रहे।

समापन समारोह में आईएमए और आईटीबीपी के पाइप बैंड की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि तीन दिनों में लोक भवन पहुंचे लगभग साढ़े तीन लाख लोगों के चेहरे पर दिखी प्रसन्नता ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव का उद्देश्य पुष्पों के माध्यम से सकारात्मकता, संतुलन और रचनात्मकता का संचार करना है।

उन्होंने ‘रिद्मिक योगा’, दिव्यांग बच्चों की योग प्रस्तुतियों, वुशु प्रदर्शन और महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों की सराहना करते हुए नवाचार को विकसित भारत 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण मंत्र बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वसंतोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदा, कृषि शक्ति और उभरती हरित अर्थव्यवस्था का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में लगभग 656 हेक्टेयर क्षेत्र में व्यावसायिक पुष्प खेती की जा रही है, जो कम लागत में अधिक आय का माध्यम बन रही है। सरकार द्वारा समग्र पुष्प नीति, मंडी शुल्क में छूट, विपणन सुविधा और मौनपालन अनुदान जैसी योजनाओं से किसानों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति लागू की गई है, जिनके अंतर्गत बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, प्रथम महिला गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, उद्यान सचिव एस.एन. पाण्डेय, निदेशक उद्यान एस.एल. सेमवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
हरियाणा मुख्यमंत्री ने पंजाब में की जनता और समाज के लिए विकास की बातें

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री धामी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने किया दुःख व्यक्त 

By lokmatujala
Breaking Newsराज्यहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मदान का निधन, राज्य और पार्टी में शोक

By lokmatujala

दूसरे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की हजारों की लीड जारी, जानिए…

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार ने बलिदानियों के बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा मुख्यमंत्री ने पंजाब में की जनता और समाज के लिए विकास की बातें
March 2, 2026
मुख्यमंत्री नायब सैनी पेश करेंगे स्मार्ट, तकनीक-सक्षम और युवा-केंद्रित बजट
March 2, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?